खनन विभाग ने बालू लदा वाहन पकड़ा
*कांदरबेड़ा चौक पर देर रात कार्रवाई, कपाली पुलिस को सौंपा*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
सरायकेला। अवैध खनिज परिवहन के खिलाफ अभियान के तहत खनन विभाग ने 8 अक्टूबर की देर रात कांदरबेड़ा चौक पर बालू लदे एक आइशर वाहन को जब्त किया। जिला खनन पदाधिकारी के नेतृत्व में खान निरीक्षक ने कार्रवाई की। जब्त वाहन को आगे की कार्रवाई के लिए कपाली थाना को सौंप दिया गया।
उपायुक्त के निर्देश पर जिले में अवैध खनन, खनिजों के भंडारण और परिवहन पर निगरानी रखी जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि ऐसी गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अवैध खनिज कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

