भागाबेड़ा में 500 फीट पीसीसी सड़क का शिलान्यास
*सांसद के निर्देश पर सचिव यशवंत महतो ने किया उद्घाटन*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, पोटका
पोटका विधानसभा क्षेत्र की हरिणा पंचायत अंतर्गत भागाबेड़ा गांव में ट्रांसफार्मर से प्रदीप गोंड के घर तक 500 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। सांसद की अनुपस्थिति में उनके निर्देश पर सचिव यशवंत महतो ने नारियल फोड़कर योजना का शिलान्यास किया।
इस अवसर पर यशवंत महतो ने कहा कि ग्रामीणों ने सांसद से गांव में पीसीसी सड़क निर्माण की मांग की थी। ग्रामीणों की जरूरत को देखते हुए सांसद के प्रयास से सड़क निर्माण की स्वीकृति मिली है। सड़क बनने से स्थानीय लोगों कको आवागमन में सुविधा होगी और रोजमर्रा की आवाजाही आसान होगी।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से प्रयास किए जा रहे हैं। किसी भी समस्या या जनहित से जुड़े कार्य के लिए ग्रामीण सांसद से संपर्क कर सकते हैं।
शिलान्यास कार्यक्रम में भाजपा के कोवाली मंडल अध्यक्ष श्यामल महाकुड़, पूर्व मुखिया मधुसूदन गोंड, वरिष्ठ नेता कमल नायक, हिरो सिंह सरदार, कुश बेहरा, विजय सरदार, पियुष सरदार, शिवनाथ सरदार और जगन्नाथ टुडु सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

