Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बैंक कर्मियों की हड़ताल से विभिन्न बैंकों में लटका ताला, ग्राहक लौटे निराश
    Business Headlines कारोबार खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर समस्तीपुर

    बैंक कर्मियों की हड़ताल से विभिन्न बैंकों में लटका ताला, ग्राहक लौटे निराश

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026Updated:September 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता

    बैंक कर्मियों की हड़ताल ने शुक्रवार को खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं को पूरी तरह ठप कर दिया।

    बैंक कर्मियों की हड़ताल का व्यापक असर

    सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य करने की मांग को लेकर विभिन्न व्यावसायिक बैंकों के कर्मियों ने शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की. हड़ताल के कारण खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र के कई बैंक शाखाओं में पूरे दिन ताला लटका रहा. बैंक बंद रहने से रुपये जमा करने, निकासी समेत अन्य बैंकिंग कार्यों के लिए पहुंचे ग्राहकों को निराश होकर वापस लौटना पड़ा.

    प्रभावित बैंक शाखाओं की सूची

    हड़ताल के कारण बैंक ऑफ बड़ौदा की बाड़ा शाखा, भारतीय स्टेट बैंक की चलकी शाखा, यूको बैंक की खोदावंदपुर एवं सागी शाखा, बिहार ग्रामीण बैंक की खोदावंदपुर शाखा तथा सहकारिता बैंक की खोदावंदपुर शाखा में बैंकिंग कार्य पूरी तरह प्रभावित रहा. बैंक बंद रहने से खासकर दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे ग्राहकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. कई ग्राहक रुपये जमा करने और निकासी करने के अलावा अन्य आवश्यक बैंकिंग कार्यों के लिए शाखाओं पर पहुंचे थे, लेकिन ताला लटका देख उन्हें वापस लौटना पड़ा.

    कर्मचारी नेताओं का बयान

    इस संबंध में बिहार ग्रामीण बैंक इंप्लाइज फेडरेशन के जिला अध्यक्ष सुबोध कुमार दास, बिहार ग्रामीण बैंक खोदावंदपुर के शाखा प्रबंधक अविनाश कुमार सहित बैंक कर्मी अनिल कुमार, मनीष कुमार एवं प्रकाश कुमार ने बताया कि सप्ताह में पांच दिन बैंकिंग कार्य करने की मांग को लेकर बैंक कर्मी एकजुट हैं. उन्होंने कहा कि बैंक कर्मियों की मांगों पर यदि प्रबंधन द्वारा गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो आगे चरणबद्ध तरीके से आंदोलन जारी रखा जायेगा. बैंक कर्मियों ने हड़ताल को अपनी मांगों के समर्थन में सफल बताते हुए कहा कि कर्मचारी संगठन आगे की रणनीति पर भी विचार कर रहे हैं. अधिक जानकारी के लिए भारतीय रिज़र्व बैंक की वेबसाइट देखें।

    खोदावंदपुर पांच दिन कार्य सप्ताह बेगूसराय बैंक हड़ताल बैंकिंग सेवाएं
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबखरी में द्वितीय श्री रानी सती दादी भादो महोत्सव संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु
    Next Article बरौनी रेलवे मैदान में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्ण संपन्न, 1970 से जारी परंपरा

    Related Posts

    प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

    September 11, 2026

    सात सूत्री मांग को लेकर कल्याण पदाधिकारी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर दी सांकेतिक चेतावनी

    September 11, 2026

    गंगा का जलस्तर घटा लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार, दूध-पानी को तरसे परिवार

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रखंडों में लगेंगे ड्राइविंग लाइसेंस शिविर

    सात सूत्री मांग को लेकर कल्याण पदाधिकारी ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन, काली पट्टी बांधकर दी सांकेतिक चेतावनी

    गंगा का जलस्तर घटा लेकिन बाढ़ पीड़ितों की परेशानी बरकरार, दूध-पानी को तरसे परिवार

    बरौनी रेलवे मैदान में छह दिवसीय श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेला शांतिपूर्ण संपन्न, 1970 से जारी परंपरा

    बैंक कर्मियों की हड़ताल से विभिन्न बैंकों में लटका ताला, ग्राहक लौटे निराश

    बखरी में द्वितीय श्री रानी सती दादी भादो महोत्सव संपन्न, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

    ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत, चालक गिरफ्तार; रोसड़ा SH-55 पर हादसा

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.