Author: Devanand Singh

पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान UFBU के आह्वान पर देशव्यापी हड़ताल. सरकारी बैंकों में कामकाज पर व्यापक असर, 28 से 30 सितंबर फिर हड़ताल और 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को देशभर के बैंककर्मी हड़ताल पर हैं. यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान का असर जमशेदपुर में भी देखने को मिल रहा है. सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में शाखा स्तर का कामकाज प्रभावित है. गौरतलब है…

Read More

रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा। राष्ट्र संवाद संवाददाता रामगढ़ जिले के सीमावर्ती उरीमारी थाना क्षेत्र में किशोरी के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को गुरुवार को केंद्रीय कारा, हजारीबाग भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। इस संबंध में उरीमारी ओपी प्रभारी रथू उरांव ने को बताया कि आरोपियों के खिलाफ बड़कागांव थाना (उरीमारी ओपी) में बीएनएस की संबंधित धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की…

Read More

घाघरा में हथियारबंद डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर 3.20 लाख की लूट राष्ट्र संवाद संवाददाता गिरिडीह जिला के बगोदर थाना क्षेत्र के घाघरा गांव में देर रात हथियारबंद अपराधियों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। अपराधियों ने गृहस्वामी समेत परिवार के सभी सदस्यों को हथियार का भय दिखाकर बंधक बना लिया और घर में रखे करीब 1 लाख 20 हजार रुपये नकद तथा लगभग दो लाख रुपये मूल्य के आभूषण लेकर फरार हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। बताया जाता है कि देर रात करीब चार की संख्या…

Read More

शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर ब्लॉक नंबर-2 स्थित बाबा फर्नीचर और फारूकी मस्जिद के समीप गुरुवार देर रात चापड़ से हमला किए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। हमले में कैफ खान नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही कदमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर…

Read More

बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा कार्यक्रम में समाजसेवी राज कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पूजा स्थल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। भूमि पूजन कार्यक्रम में बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पर्व मुखी, सुरेश मुखी, शिबू मुखी, कलिया मुखी, शंकर मुखी, गणेश मुखी, शिवराज मुखी…

Read More

आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका राष्ट्र संवाद संवाददाता गम्हरिया आमडीह रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान स्थानीय निवासी जयराम माझी के रूप में की गई है. शव झुरकुली फाटक और आमडीह फाटक के बीच पोल संख्या 263/D12 के समीप रेलवे ट्रैक पर मिला. झामुमो के गम्हरिया प्रखंड अध्यक्ष भोमरा माझी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें घटना की जानकारी मिली. मौके पर पहुंचने के बाद उन्होंने मृतक…

Read More

महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई राष्ट्र संवाद संवाददाता जमुआ थाना क्षेत्र के पोबी गांव में एक महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ उम्र के व्यक्ति को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संबंधित व्यक्ति गिधौरी गांव का रहने वाला है, जबकि महिला पोबी गांव की निवासी बताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार, महिला के बुलाने…

Read More

बखरी-बेगूसराय में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सेवा संकल्प कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव तक सरकार की योजनाएं पहुंचाने का संकल्प दोहराया। बखरी में आयोजित सेवा संकल्प कार्यशाला की अध्यक्षता मक्खाचक स्थित कुशल युवा केन्द्र पर आयोजित नगर मंडल की कार्यशाला की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष कामिनी कंचन ने की। वहीं, ग्रामीण मंडल की कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा मंडल सह प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष मनोज कुमार महतो ने की। दोनों ही स्थानों पर कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। सिधेश आर्य ने बताया…

Read More

बखरी (बेगूसराय)। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने अनिल वर्मा को बनाया बखरी विधानसभा प्रभारी, जिसके बाद कुशवाहा समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को समाज के लोगों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। अनिल वर्मा को बनाया बखरी विधानसभा प्रभारी: संगठन को मिलेगी मजबूती बखरी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अनिल वर्मा का अभिनंदन किया। मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि अनिल वर्मा को प्रभारी बनाए जाने से पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी और समाज के लोग एकजुट होंगे। कार्यक्रम में राटन के उपमुखिया अजीत कुमार, बागवान…

Read More

लेखक: देवानंद सिंहबिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक की खबर अब हैरान नहीं करती, बल्कि व्यवस्था की विफलता पर शर्मिंदा करती है। हर बार लाखों युवा मेहनत करते हैं, फीस भरते हैं, रात-दिन पढ़ते हैं और परीक्षा केंद्र तक पहुंचते हैं। दूसरी तरफ कोई गिरोह उनकी मेहनत को चंद रुपयों और करोड़ों के कारोबार में बदल देता है। इससे बड़ा अन्याय और क्या होगा?संजीव मुखिया से पूछताछ में 2017 NEET, 2023 CSBC सिपाही भर्ती और TRE-3 शिक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक में भूमिका स्वीकार करने का दावा सामने आया है। यदि जांच में यह दावा प्रमाणित होता है,…

Read More