Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राजनीति सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: बर्मामाइंस स्थित मुखी समाज बस्ती में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन को लेकर विधि-विधान के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। पूजा कार्यक्रम में समाजसेवी राज कुमार सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना कर पूजा स्थल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    भूमि पूजन कार्यक्रम में बस्ती के मुखिया महेश मुखी, पर्व मुखी, सुरेश मुखी, शिबू मुखी, कलिया मुखी, शंकर मुखी, गणेश मुखी, शिवराज मुखी समेत अन्य लोगों ने भाग लिया और दुर्गा पूजा के सफल आयोजन की कामना की।

    पूजा समिति के मुख्य संरक्षक राज कुमार सिंह ने बताया कि मुखी समाज बस्ती में वर्ष 1975 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। यह पूजा क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। हर वर्ष श्रद्धालुओं के सहयोग से पूजा का भव्य आयोजन किया जाता है।

    समिति में महेश मुखी सह संरक्षक, कलिया मुखी अध्यक्ष, सुरेश मुखी एवं निरंजन मुखी उपाध्यक्ष, नीरज मुखी महासचिव तथा स्नेह मुखी सचिव के रूप में जिम्मेदारी निभा रहे हैं। भूमि पूजन के साथ ही पूजा पंडाल निर्माण और अन्य तैयारियों का कार्य भी शुरू कर दिया गया है। समिति ने इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए आकर्षक पूजा पंडाल एवं विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना बनाई है।

    1975 से चली आ रही है परंपरा बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका
    Next Article शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    Related Posts

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    September 11, 2026

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    September 11, 2026

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा।

    घाघरा में हथियारबंद डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर 3.20 लाख की लूट

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    आमडीह रेलवे ट्रैक पर मिली जयराम माझी की लाश, साउथ बिहार एक्सप्रेस की चपेट में आने की आशंका

    महिला से मिलने पहुंचे अधेड़ को ग्रामीणों ने पकड़ा, जमकर की पिटाई

    बखरी में भाजपा की सेवा संकल्प कार्यशाला: मोदी के 25 वर्ष पूरे होने पर विशेष आयोजन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.