आज सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा मेगा हेल्प डेस्क कैंप
*सुबह 11 से शाम 4 बजे तक मतदाता सूची संबंधी समस्याओं के समाधान में मिलेगी मदद*
राष्ट्र संवाद संवाददाता, सरायकेला
विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) के तहत शनिवार को जिले के सभी मतदान केंद्रों पर बीएलओ-बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) की चौथी बैठक और चुनाव पाठशाला कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक मेगा हेल्प डेस्क कैंप लगाया जाएगा।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर में मतदाता सूची से संबंधित जानकारी, आवश्यक मार्गदर्शन और पुनरीक्षण संबंधी समस्याओं के समाधान में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को सभी केंद्रों पर कार्यक्रम सुचारू रूप से संचालित करने तथा मतदाताओं को सहयोग देने का निर्देश दिया है।
उपायुक्त ने जिले के मतदाताओं से अपने संबंधित मतदान केंद्र पर पहुंचकर शिविर और चुनाव पाठशाला का लाभ उठाने की अपील की है।

