Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से झारखंड

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    गिरिडीह झारखंड की पुलिस महानिदेशक (DGP) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को गिरिडीह पहुंचीं। गिरिडीह पहुंचने के बाद उन्होंने झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री सह गिरिडीह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान डीजीपी ने दिवंगत मंत्री के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
    आवास पर पहुंचने के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा ने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से बातचीत की और उनका हाल जाना। उन्होंने परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा पुलिस विभाग उनके साथ है। मुलाकात के दौरान दिवंगत मंत्री के कार्यों और उनके निधन से उत्पन्न हुई अपूरणीय क्षति को लेकर भी शोक व्यक्त किया गया।
    डीजीपी के साथ पुलिस विभाग के कई वरीय अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भी दिवंगत मंत्री के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा परिवार के सदस्यों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की।

    गौरतलब है कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन के बाद से ही गिरिडीह में शोक की लहर है। उनके आवास पर लगातार राजनीतिक दलों के नेताओं, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, सामाजिक संगठनों, व्यवसायियों और विभिन्न वर्गों के लोगों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। सभी लोग शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का गिरिडीह की राजनीति और सामाजिक जीवन में लंबे समय से महत्वपूर्ण योगदान रहा। उनके आकस्मिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में भी गहरा शोक व्याप्त है। डीजीपी तदाशा मिश्रा का उनके आवास पर पहुंचना पुलिस प्रशासन की ओर से दिवंगत मंत्री के प्रति सम्मान और शोक संवेदना की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी
    Next Article ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत, चालक गिरफ्तार; रोसड़ा SH-55 पर हादसा

    Related Posts

    ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत, चालक गिरफ्तार; रोसड़ा SH-55 पर हादसा

    September 11, 2026

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    September 11, 2026

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    September 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार दंपत्ति की मौत, चालक गिरफ्तार; रोसड़ा SH-55 पर हादसा

    दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    नक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद

    पलाश के पेड़ के पास मिला 35 वर्षीय महिला का शव, ताराटांड़ में सनसनी

    पांच दिन बैंकिंग की मांग पर जमशेदपुर में भी बैंककर्मी हड़ताल पर, करोड़ों का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान

    रामगढ़ उरीमारी गैंगरेप मामले में पांचों आरोपी हजारीबाग जेल भेजे गए, पुलिस के समक्ष जुर्म कबूलने का दावा।

    घाघरा में हथियारबंद डकैतों का आतंक, परिवार को बंधक बनाकर 3.20 लाख की लूट

    शास्त्री नगर में चापड़ से हमला, युवक गंभीर

    बर्मामाइंस मुखी समाज बस्ती में दुर्गा पूजा का भूमि पूजन संपन्न, 1975 से चली आ रही है परंपरा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.