Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 11, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    हजारीबाग। झारखण्ड के हजारीबाग जिले के कटकमसांडी प्रखंड क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के जंगल में शुक्रवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला। शव मिलने की खबर जंगल में आग की तरह आसपास के इलाके में फैल गई। मृतक की पहचान धनंजय कुमार, पिता राजकुमार महतो के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक धनंजय कुमार आर्मी में जवान था।

    सुबह जंगल की ओर गए स्थानीय लोगों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारकर कब्जे में लिया।

    पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि धनंजय कुमार किन परिस्थितियों में छड़वा डैम के जंगल तक पहुंचा और उसने यह कदम क्यों उठाया। घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस हर संभावित पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    आर्मी जवान होने की प्रारंभिक जानकारी हजारीबाग के छड़वा डैम जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleनक्सलियों के सरेंडर के बाद कुचाई के जंगल में बड़ा ऑपरेशन, हथियारों का जखीरा बरामद
    Next Article दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के घर पहुंचीं DGP तदाशा मिश्रा, परिजनों से मिलकर जताया गहरा शोक

    Related Posts

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    September 12, 2026

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    September 12, 2026

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सड़क हादसे में 15 वर्षीय किशोर की मौत, आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे किया टाटा-सरायकेला मार्ग जाम

    कदमा में चापड़ से हमला और चोरी के मामले में तीन गिरफ्तार, हथियार व10 लाखों के जेवर बरामद

    बाड़ा पेठिया में बाइक चोरी: सब्जी खरीदने गए व्यक्ति की बाइक ले उड़े चोर

    बखरी में जर्जर सड़क-नाले को लेकर ज्ञापन, एसडीओ ने सात दिन में कार्रवाई का दिया आश्वासन

    डरहा में छह लाख की लागत से सड़क निर्माण का शिलान्यास

    सेवा संकल्प कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक, अजय कुमार बने खोदावंदपुर मंडल अध्यक्ष

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.