Author: Devanand Singh

नशा तस्करी और लूट दोनों पर प्रहार,5 करोड़ का ड्रग्स व 32 लाख के जेवर जब्त,4 गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता इंद्र यादव/मुंबई/ठाणे शहर में पुलिस ने एक साथ दो बड़े ऑपरेशन चलाकर अपराधियों को जोरदार झटका दिया है। अंमली पदार्थ विरोधी टीम ने दो जगह छापा मारकर चार आरोपियों को पकड़ा और करीब 2 किलो 823 ग्राम एमडी (मेफेड्रोन) जब्त किया। इसकी कीमत 5 करोड़ 66 लाख रुपये से भी ज्यादा है। उसी दौरान मालमत्ता गुन्हे कक्ष ने एक पुराने ईरानी आरोपी को गिरफ्तार कर 22 चेन स्नैचिंग और पुलिस बतावनी के मामले सुलझाए। उसके पास से 32 लाख 30…

Read More

जमशेदपुर में सुरक्षा गार्डों के शोषण की शिकायत, जांच की मांग राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। शहर की कुछ निजी सुरक्षा एजेंसियों पर सुरक्षा गार्डों से निर्धारित समय से अधिक काम कराने और श्रम कानूनों का पालन नहीं करने के आरोप लगे हैं। शिकायत में 8 घंटे के वेतन पर 12 घंटे तक ड्यूटी कराने, पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं देने तथा PF, ESI, बोनस समेत अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित रखने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने जिला श्रम पदाधिकारी, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही…

Read More

वर्षों के संघर्ष को मिली ऐतिहासिक मंजिल, बेगूसराय में बनेगा दिनकर विश्वविद्यालय राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती के अवसर पर 23 सितंबर को बेगूसराय के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई। बिहार सरकार की कैबिनेट ने बेगूसराय में रामधारी सिंह दिनकर विश्वविद्यालय की स्थापना को मंजूरी दे दी।विश्वविद्यालय की स्थापना के क्रम में पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों के वेतन आदि मद में 15 करोड़ रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति भी दी गई है। बेगूसराय में विश्वविद्यालय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठती रही है। इस मांग को लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों, छात्र संगठनों और बेगूसराय प्रमंडल बनाओ…

Read More

झामुमो जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने बीमार आंदोलनकारी नेताओं से की मुलाकात राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। झामुमो पूर्वी सिंहभूम जिलाध्यक्ष विक्टर सोरेन ने अस्वस्थ वरिष्ठ झारखंड आंदोलनकारी एवं पार्टी के केंद्रीय सदस्य शेख बदरुद्दीन से मानगो स्थित उनके आवास और गुड़ाबांधा प्रखंड अध्यक्ष सुराय टुडू से आदित्यपुर आशियाना स्थित आवास पर मुलाकात की। उन्होंने दोनों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। विक्टर सोरेन ने कहा कि वरिष्ठ आंदोलनकारी पार्टी और समाज की पूंजी हैं। उनके जनआंदोलन, संघर्ष और बलिदान से झारखंड अलग राज्य का निर्माण हुआ। झारखंड के विकास और भविष्य के लिए उनके मार्गदर्शन की आवश्यकता है। मौके पर…

Read More

संघ शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार का अभियान, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्ययोजना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत जमशेदपुर विभाग में शाखा विस्तार की विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मोहल्लों, खंडों और गांवों में विशेष शाखा अभियान चलाया जाएगा। महानगर प्रचार प्रमुख हरिओम ने बताया कि विभाग प्रचारक (कोल्हान) सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में बैठकों और अभ्यास वर्गों के माध्यम से तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्येक क्षेत्र में शाखा संचालन के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से…

Read More

26-27 सितंबर को होगा दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर होने वाले शिविर में राजयोगी ब्रह्मा कुमार सूरज भाईजी मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक चिंतन, आत्म-विकास और सकारात्मक सोच से जुड़े सत्र होंगे। शिविर का शुभारंभ 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना…

Read More

बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह 35 वर्षीय राज उर्फ विनय पांडेय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। राज 41C ब्लॉक में अंजय कुमार के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। काफी देर तक कमरे से हलचल नहीं होने पर लोगों ने जाकर देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस परिजनों…

Read More

अवैध जुआ-लॉटरी पर पुलिस की कार्रवाई, दो थाना क्षेत्रों से चार गिरफ्तार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। अवैध जुआ और लॉटरी कारोबार के खिलाफ पुलिस ने साकची और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। साकची के बिरसा मुंडा टेम्पो स्टैंड व मुर्गा लाइन से नीरज कुमार सिंह, दिलीप पासवान और अरविंद कुमार सिंह पकड़े गए। इनके पास से दो लॉटरी बोर्ड, 2510 रुपये, मोबाइल और नंबरों से भरी कॉपी बरामद की गई। https://youtu.be/g7dn6W4_zF4?si=MLE5RdEKpqtTVKEA वहीं, सीतारामडेरा के छायानगर से राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1820 रुपये, मोबाइल, डायरी, नोटबुक और जुआ-लॉटरी…

Read More

झारखंड उच्च न्यायालय के तीनों नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद,श्री राम शर्मा और अखिल कुमार को राजेश शुक्ल ने बधाई दी राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनोज प्रसाद,न्यायमूर्ति श्री राम शर्मा और न्यायमूर्ति श्री अखिल कुमार को आज न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी lन्यायमूर्ति श्री मनोज प्रसाद ,पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं l श्री शुक्ल नेआशा व्यक्त किया कि झारखंड में इन तीनों न्यायाधीश के बढ़ने से मामलों का…

Read More

तेघड़ा के सुसंस्कार विद्या निकेतन में मनाई गई राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो बुधवार को सुसंस्कार शिक्षा निकेतन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक डॉ. रणधीर कुमार द्वारा राष्ट्रकवि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिनकर जी की प्रसिद्ध कविताओं – रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र और परशुराम की प्रतीक्षा का सस्वर पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। अपने संबोधन में निदेशक डॉ रणधीर कुमार ने कहा, “दिनकर…

Read More