झारखंड उच्च न्यायालय के तीनों नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति मनोज प्रसाद,श्री राम शर्मा और अखिल कुमार को राजेश शुक्ल ने बधाई दी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाईस चेयरमैन और वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड उच्च न्यायालय के नवनियुक्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री मनोज प्रसाद,न्यायमूर्ति श्री राम शर्मा और न्यायमूर्ति श्री अखिल कुमार को आज न्यायाधीश के रूप में शपथ लेने पर उन्हें बधाई दी lन्यायमूर्ति श्री मनोज प्रसाद ,पूर्वी सिंहभूम के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश रह चुके हैं l
श्री शुक्ल नेआशा व्यक्त किया कि झारखंड में इन तीनों न्यायाधीश के बढ़ने से मामलों का त्वरित निष्पादन होंगा lश्री शुक्ल ने इसके लिए झारखंड के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री महेश चंद्र सोनक को भी बधाईऔर उनसे शिष्टाचार मुलाकात की l

