तेघड़ा के सुसंस्कार विद्या निकेतन में मनाई गई राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती
बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
बुधवार को सुसंस्कार शिक्षा निकेतन में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक
डॉ. रणधीर कुमार द्वारा राष्ट्रकवि के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने दिनकर जी की प्रसिद्ध कविताओं – रश्मिरथी, कुरुक्षेत्र और परशुराम की प्रतीक्षा का सस्वर पाठ कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अपने संबोधन में निदेशक डॉ रणधीर कुमार ने कहा, “दिनकर जी सिर्फ एक कवि नहीं, बल्कि ओज और क्रांति के स्वर थे। उनकी कविताएं युवाओं में राष्ट्रप्रेम और आत्मविश्वास का संचार करती हैं। आज के विद्यार्थियों को उनके साहित्य से प्रेरणा लेनी चाहिए।”
कार्यक्रम का सफल *मंच संचालन मंजेश कुमार* ने किया। उन्होंने दिनकर जी के जीवन और उनकी कालजयी रचनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों को दिनकर जी के बताए मार्ग पर चलने और हिंदी साहित्य के प्रति प्रेम रखने का संकल्प दिलाया गया। मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

