Author: Devanand Singh

आदित्यपुर के मदन मोहन पब्लिक स्कूल को सीबीएसई से 10वीं तक मान्यता राष्ट्र संवाद संवाददाता आदित्यपुर। मदन मोहन नगर स्थित मदन मोहन पब्लिक स्कूल को स्थापना के पहले ही वर्ष में सीबीएसई से दसवीं कक्षा तक की मान्यता मिल गई है। स्कूल प्रबंधन के अनुसार निर्धारित मानकों और आवश्यक प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद पहले ही प्रयास में मान्यता प्राप्त हुई है। विद्यालय में फिलहाल नर्सरी से प्लस टू तक की शैक्षणिक व्यवस्था विकसित की गई है। प्रबंधन का अगला लक्ष्य प्लस टू तक सीबीएसई की मान्यता हासिल करना है। नेताजी सुभाष ग्रुप के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने…

Read More

सरकारी जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर,हुआ अतिक्रमण मुक्त वीरपुर बेगूसराय प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वर्षों से सरकारी जमीन को निजी बताकर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा किया गया था। जिसको लेकर विगत कुछ महीने पहले पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं का नहीं हो सका था। जिस पर लम्बी कानूनी प्रक्रिया के बाद 23 सितंबर 26 को जिला से प्रतिनीयूक्त दण्डाधिकारी समेत वीरपुर के अंचलाधिकारी भाई विरेंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, थानाध्यक्ष राजू रंजन समेत जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण को मुक्त कराया गया।…

Read More

दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण शिविर आयोजित वीरपुर बेगूसराय बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र वीरपुर में क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत 6 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी कोटी के दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण एवं जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ गौरब कुमार, डॉ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से 33 दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा ने बताया कि मानसिक रूप के 9 ,अस्थि के 10, श्रवण…

Read More

मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो मध्य विद्यालय गौरा में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाध्यापक दिलीप कुमार साहनी ने की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने दिनकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। प्रधानाध्यापक ने विद्यार्थियों को दिनकर के व्यक्तित्व और कृतित्व से परिचित कराते हुए कहा कि उनकी रचनाओं में राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना साफ दिखती है। दिनकर ने अपने लेखन के जरिए देश के प्रति समर्पण और युवाओं में जोश भरने का काम किया। विद्यार्थियों को उनके जीवन…

Read More

संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में हिंदी के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिनकर के साहित्य, व्यक्तित्व और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ली। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ, समन्वयक राम कुमार मिश्रा, वरीय शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार, रंजन कुमार एवं संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन शिक्षक शशि भूषण ने किया। इस…

Read More

राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया मंसूरचक,23 सितम्बर (बेगूसराय) प्रखंड के सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोह पूर्वक मनाया गया.लोगो ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया.परियोजना बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय दशरथपुर में समारोह को संबोधित करते एच एम अनील कुमार ने कहा कि राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ हिंदी साहित्य के उन महान कवियों में गिने जाते हैं, जिन्होंने अपनी कविता के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, वीरता, स्वाभिमान, सामाजिक न्याय और मानवीय संवेदना को प्रभावशाली स्वर दिया.उनका जन्म 23 सितंबर 1908 को बिहार के तत्कालीन मुंगेर जिले…

Read More

पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने समझाया मंसूरचक बेगूसराय प्रखंड मुख्यालय परिसर स्थित सभागार में पंचायत समिति की बैठक प्रखंड प्रमुख जलस देवी की अध्यक्षता में आयोजित किया। स्थानीय विधायक सुरेंद्र मेहता की उपस्थिति बैठक का संचालन बीडीओ रागिनी ने किया बैठक में शुरू होते ही अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आपसी कहासुनी खुब चला। बैठक में सीओ नेहा कुमारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी किरण मंडल , सीडीपीओ महताब ग्यास उपस्थित थे समसा एक पंचायत के मुखिया दिनेश कुमार राय ने वार्ड संख्या 11/12 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण करवाने और अन्य…

Read More

घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव राष्ट्र संवाद संवाददाता घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत काशिदा न्यू कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के एक कमरे में छोड़कर कई दिनों तक उसी घर में रहता रहा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया है। मृतका की…

Read More

डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 23 सितंबर डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जमशेदपुर के प्लेसमेंट सेल द्वारा बी.एड. विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट एवं रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष “प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य विषय “रिज्यूमे राइटिंग” था, जिसमें विद्यार्थियों को प्रभावी, स्पष्ट एवं पेशेवर रिज्यूमे तैयार करने के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में केरला समाजम मॉडल स्कूल, जमशेदपुर की पूर्व प्राचार्या एवं वर्तमान डायरेक्टर—एकेडमिक्स श्रीमती नंदिनी शुक्ला मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन के रूप…

Read More

साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित। पर्यावरण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया गया सम्मान। सम्मान पाने पर गन्यमान्य लोगों ने दी बधाई। बीहट। यदुनंदन। बिहार के सच्चे नायक, रियल हीरो आफ बिहार के सम्मान से साइकिल पे संडे अभियान के संयोजक डॉक्टर कुन्दन कुमार को बिहार सरकार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा सम्मान दिया गया। पटना के चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान में फर्स्ट बिहार झारखंड द्वारा आयोजित रियल हीरो आफ बिहार के तहत यह सम्मान उन्हें पर्यावरण के क्षेत्र में अविस्मरणीय योगदान के लिए दिया गया। साइकिल पे संडे के इस…

Read More