अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन
बेगूसराय राष्ट्र संवाद ब्यूरो
नगर परिषद बरौनी में विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर चल रहे अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने समर्थन दिया है। मंगलवार को तेघड़ा प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार तथा नगर कांग्रेस अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने आंदोलन स्थल पर पहुंचकर धरना में शामिल लोगों से मुलाकात की और उनकी मांगों का समर्थन किया।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि नगर परिषद से जुड़े जिन मामलों को लेकर आंदोलन किया जा रहा है, उनकी निष्पक्ष जांच कराकर वास्तविक स्थिति सामने रखी जानी चाहिए।
प्रखंड अध्यक्ष
राजेश कुमार ने कहा कि यदि किसी योजना या कार्य में अनियमितता की शिकायत सामने आती है तो उसकी जांच कर तथ्य सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आंदोलनकारियों की मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और अनशन समाप्त कराने की दिशा में तत्काल पहल की जाए।
नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने प्रशासन से अपील की कि आंदोलनकारियों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई कर अनशन समाप्त करवाने की पहल की जाए।

