सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार। बेगूसराय की पहचान दिनकर से है : सर्वेश कुमार। बीहट। यदुनंदन। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की 118वीं जयंती बुधवार को सिमरिया में धूमधाम से मनाई गई। वहीं जिलाधिकारी ऋचि पांडेय, पुलिस अधीक्षक मनीष, एस डी एम , जिला कला संस्कृति पदाधिकारी श्याम सहनी समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान प्रो रामाज्ञा शशिधर ने कहा कि सिमरिया को साहित्यिक तीर्थ भूमि बनाने के लिये यहां के लोग बर्षोंं के लगे हुए हैं। तेघड़ा विधायक रजनीश कुमार ने कहा कि हमें दिनकर जी के क्षेत्र के प्रतिनिधि होने का…
Author: Devanand Singh
मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज , नेशनल हाईवे 28 फुलवड़िया , बरौनी के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव नवीन कुमार के द्वारा दीप-प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान काॅलेज के सेमिनार कक्ष में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गयी। इस अवसर पर काव्य एवं लेखन शैली जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यायल के बी॰एड॰ सत्र (2025-27), बी॰एड॰ सत्र (2026-28) एवं डी॰एल॰एड॰ सत्र (2025-27) के छात्र-छात्रों…
*गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर आरोप* *अभाविप ने किया खंडन, इस घटना से अभाविप का कोई लेना-देना नहीं, एक माह पूर्व ही संगठन से कर दिया गया था दायित्वमुक्त* क्राइम रिपोर्टर _*नितेश सिंह राजपूत*_ *बखरी, बेगूसराय।* बखरी में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। थाना क्षेत्र के एक कोचिंग संस्थान में पढ़ाने वाले शिक्षक पर अपनी ही 16 वर्षीय छात्रा के साथ यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगा है। बेगूसराय पुलिस कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार पीड़िता की मां ने बखरी…
यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज विस्फोटक परिवहन, बाहरी निर्माण कार्य, रॉक बोल्ट व अन्य मामलों को लेकर सतीश सिंह ने सरयू राय को सौंपा ज्ञापन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/जादूगोड़ा। यूसीआईएल तुरामडीह प्रबंधन से जुड़े कथित अनियमितताओं और कार्यप्रणाली को लेकर जांच की मांग तेज हो गई है। भाजपा नेता सतीश सिंह ने अपनी टीम के साथ पश्चिमी विधानसभा के विधायक सरयू राय को ज्ञापन सौंपकर विस्फोटक पदार्थों के परिवहन सहित विभिन्न मामलों की DAE और DGMS के प्रावधानों के तहत निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच कराने का आग्रह किया। ज्ञापन में कथित तौर पर आरसी…
आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल -ः ललित गर्ग:- आईआईटी बॉम्बे के द्वितीय वर्ष के बीटेक छात्र साहिल वाकोडे की 18 सितंबर 2026 को हुई मृत्यु ने देश के उच्च शिक्षण संस्थानों की कार्यप्रणाली, विद्यार्थियों पर बढ़ते शैक्षणिक दबाव, परीक्षा में बढ़ती अनैतिकता, शिक्षकों की जवाबदेही, मानसिक स्वास्थ्य और परिसरों में राजनीतिक हस्तक्षेप जैसे अनेक गंभीर प्रश्न एक साथ खड़े कर दिए हैं। इस घटना को फिलहाल आत्महत्या के रूप में रिपोर्ट किया गया है, इसके पीछे की परिस्थितियों और किसी व्यक्ति की आपराधिक जिम्मेदारी का निर्धारण जांच का विषय है। मुंबई पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज…
हाथों की भाषा: भारतीय सांकेतिक भाषा के माध्यम से एक अधिक समावेशी दुनिया का निर्माण राष्ट्र संवाद डेस्क भाषा केवल बातचीत का माध्यम नहीं है। यह लोगों के सीखने, अपनी बात और भावनाएं व्यक्त करने, रिश्ते बनाने, समाज में सहभागिता करने और अपनी पहचान को समझने और जताने का एक तरीका है। बधिर समुदाय के लिए भारतीय सांकेतिक भाषा (ISL) भी एक स्वतंत्र भाषा है। इसमें विजुअल संकेतों और हाथों के हाव-भाव के जरिए अर्थ व्यक्त किया जाता है। यह भाषा संवाद, पहचान और समुदाय से गहराई से जुड़ी हुई है। सांकेतिक भाषाएं पूरी दुनिया में एक जैसी नहीं होतीं।…
सिर्फ बड़ा कारोबार नहीं, मजबूत संस्थान और मजबूत समाज भी जरूरी देवानंद सिंह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भारतीय उद्योग जगत से केवल कारोबार का विस्तार करने के बजाय मजबूत, टिकाऊ, बेहतर संचालन और उच्च गुणवत्ता वाली कंपनियां बनाने पर जोर दिया है। विकसित भारत के लक्ष्य की चर्चा के बीच उनका यह संदेश केवल कॉरपोरेट सेक्टर के लिए नहीं, बल्कि उन औद्योगिक घरानों के लिए भी महत्वपूर्ण है, जिनकी मौजूदगी किसी शहर या पूरे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था, रोजगार और सामाजिक जीवन को प्रभावित करती है। भारत में टाटा स्टील, जिंदल समूह और मित्तल समूह जैसे बड़े औद्योगिक नामों ने…
19 जवाबों से खुलेगा धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का रास्ता! राज्य सरकार ने केंद्र को भेजे जरूरी दस्तावेज, वन-पर्यावरण मंजूरी की प्रक्रिया आगे बढ़ने की उम्मीद राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर लंबे समय से लंबित धालभूमगढ़ एयरपोर्ट परियोजना को लेकर एक बार फिर उम्मीद जगी है। केंद्र सरकार की ओर से मांगे गए 19 बिंदुओं के जवाब और आवश्यक दस्तावेज राज्य सरकार ने भेज दिए हैं। अब केंद्रीय मंत्रालय और संबंधित एजेंसियों द्वारा दस्तावेजों की समीक्षा के बाद परियोजना की वन एवं पर्यावरणीय मंजूरी को लेकर आगे की प्रक्रिया तय होगी। जमशेदपुर सांसद बिद्युत बरण महतो लंबे समय से एयरपोर्ट की मंजूरी का…
मनीफिट में टाटा कंपनी की बुलडोजर कार्रवाई का विरोध, सड़क जाम कर बैठे दुकानदार राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के मनीफिट टॉप क्षेत्र में उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब टाटा कंपनी की ओर से कथित अतिक्रमण हटाने और दुकानों को खाली कराने की कार्रवाई की तैयारी की गई। कार्रवाई की सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और क्षेत्रवासियों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। बताया जाता है कि बंटी सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में दुकानदार और समर्थक मौके पर जुट गए तथा बुलडोजर कार्रवाई का विरोध करते हुए मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम…
सिदगोड़ा में दिनदहाड़े बड़ी चोरी, टाटा स्टील कर्मी के क्वार्टर से लाखों के जेवरात और नकदी गायब राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। क्रॉस रोड नंबर-20 स्थित क्वार्टर संख्या एल-4/11 को निशाना बनाते हुए चोरों ने लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, क्वार्टर टाटा स्टील कर्मी सुब्रतो दास का है। उनकी पत्नी अंबिका दास पास स्थित रामकृष्ण मिशन स्कूल में शिक्षिका हैं। घटना के समय सुब्रतो दास ड्यूटी पर…
