मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन
बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो
मेघराज मेमोरियल बी॰एड॰ काॅलेज , नेशनल हाईवे 28 फुलवड़िया , बरौनी के प्रांगण में बुधवार को राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती मनाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के सचिव नवीन कुमार के द्वारा दीप-प्रज्वलन कर किया गया। इस दौरान काॅलेज के सेमिनार कक्ष में राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण सह पुष्पांजलि अर्पित की गयी।
इस अवसर पर काव्य एवं लेखन शैली जैसी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें महाविद्यायल के बी॰एड॰ सत्र (2025-27), बी॰एड॰ सत्र (2026-28) एवं डी॰एल॰एड॰ सत्र (2025-27) के छात्र-छात्रों ने अपने बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय की प्राचार्या डाॅ॰ अर्चना कुमारी ने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के जीवन से जुड़े कई बहुमूल्य तथ्यों का विश्लेषण कर छात्र-छात्रों के ज्ञान को प्रगाढ़ करने का प्रयास किया। इस मौके पर उन्होंने राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की कविताओं की कुछ पंक्तियों का भी विश्लेषण किया।
कार्यक्रम में प्रबंधन समिति के सदस्य सुमन शेखर, सहायक प्रो॰ आशीष, संदीप कुमार, मोनी कुमारी, रितेश कुमार, अमरेश कुमार गौतम, कमलेश प्रजापति, रूपेश कुमार, राहुल कुमार, रूपेश कुमार, कुमार रोहित सहित सहायक कर्मी संजीव कुमार कर्ण, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, अनिल, चंदन, दिलीप सहित अन्य उपस्थित थे।

