Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » राष्ट्र संवाद नजरिया
    Breaking News Business Headlines अन्तर्राष्ट्रीय उत्तर प्रदेश ओड़िशा कारोबार खबरीलाल खबरें राज्य से खेल गिरिडीह चतरा चाईबासा चांडिल जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड दुमका धनबाद धर्म पटना पश्चिम बंगाल बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर मुंबई मेहमान का पन्ना रांची राजनीति राष्ट्रीय वीडियो शिक्षा संथाल परगना संपादकीय समस्तीपुर सरायकेला-खरसावां संवाद की अदालत संवाद विशेष साहित्य साहिबगंज सिनेमा हजारीबाग

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    Devanand SinghBy Devanand SinghOctober 6, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    कैलाशपति मिश्र को पद्म सम्मान में उदासीनता क्यों?
    देवानंद सिंह
    भाजपा आज देश की प्रमुख राजनीतिक शक्तियों में शामिल है। पार्टी अपने कार्यकर्ताओं को संगठन की सबसे बड़ी ताकत और रीढ़ बताती है। ऐसे में बिहार भाजपा के उस तपस्वी संगठनकर्ता का सवाल स्वाभाविक रूप से सामने आता है, जिसने अपना पूरा जीवन पार्टी, संगठन और विचारधारा के लिए समर्पित कर दिया स्वर्गीय कैलाशपति मिश्र।
    कैलाशपति मिश्र को भाजपा का ‘भीष्म पितामह’ कहा जाता है। जनसंघ के दौर से बिहार में संगठन को खड़ा करने से लेकर भाजपा के विस्तार तक उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही। वे गुजरात के राज्यपाल रहे और राजस्थान का अतिरिक्त प्रभार भी संभाला। स्वयं भाजपा के नेताओं ने उन्हें संगठन का महान शिल्पी और पार्टी को वटवृक्ष बनाने वालों में एक बताया है।
    उनकी सादगी और संगठन के प्रति समर्पण का एक प्रसंग आज भी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा में है। बताया जाता है कि गुजरात के राज्यपाल पद से विदाई के समय उन्हें चार गाड़ियां मिली थीं। उन्होंने उन्हें निजी संपत्ति बनाने के बजाय कथित तौर पर दो गाड़ियां झारखंड भाजपा और दो गाड़ियां बिहार भाजपा संगठन को सौंप दीं। यानी जो मिला, वह भी अपने लिए नहीं, संगठन के लिए।
    आज सवाल किसी दूसरे नेता को मिले सम्मान पर आपत्ति का नहीं है। सवाल यह है कि कैलाशपति मिश्र जैसे समर्पित संगठनकर्ता के योगदान को राष्ट्रीय नागरिक सम्मान के योग्य मानने में आखिर इतनी उदासीनता क्यों?
    पद्म सम्मान देना सरकार की निर्धारित प्रक्रिया का विषय है, लेकिन किसी योग्य व्यक्तित्व के योगदान को सामने रखना समाज और राजनीतिक संगठनों की जिम्मेदारी भी है। आज जब उनकी जयंती पर भाजपा उन्हें श्रद्धांजलि देकर उनके आदर्शों को याद कर रही है, तब यह सवाल और प्रासंगिक हो जाता है।
    सम्मान केवल पदक नहीं होता, वह इतिहास के प्रति कृतज्ञता की सार्वजनिक स्वीकृति भी होता है। जिस व्यक्ति ने संगठन के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया, क्या उसके योगदान को राष्ट्रीय सम्मान के स्तर पर पहचानने का समय अब नहीं आया?
    सवाल कठिन है, लेकिन जरूरी है कैलाशपति मिश्र को पद्म सम्मान में उदासीनता क्यों?

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    Related Posts

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    October 6, 2026

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    October 6, 2026

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    October 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्र संवाद नजरिया

    प्रखंड कार्यालय मंसूरचक में सहयोग सेवा शिविर का आयोजन

    104 जगहों पर दुर्गा पूजा, सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने तय की जिम्मेदारी

    सहयोग शिविर में मिले 68 आवेदन

    सेवा सेतु शिविर में योजनाओं की जानकारी के साथ सुनी गईं जनसमस्याएं।

    सकरबासा के गौरव और नुसरत ने जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में मारी बाजी

    *बेगूसराय के युवक की पाकिस्तान के लिए जासूसी, NIA और असम पुलिस ने दबोचा – सनसनी*

    अनिश्चितकालीन धरना को कांग्रेस ने दिया समर्थन

    केपीएल में तारा सुपरकिंग्स, मां उर्मिला बाड़ा और राजू चैंपियन खोदावंदपुर की जीत

    ज्ञापन के बाद कार्रवाई, निजी विद्यालयों की सूची तैयार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.