दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण शिविर आयोजित
वीरपुर बेगूसराय
बिहार शिक्षा परियोजना बेगूसराय के निर्देशानुसार बुधवार को प्रखंड संसाधन केंद्र वीरपुर में क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत 6 वर्ष से 18 वर्ष आयु वर्ग के सभी कोटी के दिव्यांग बच्चों के प्रमाणीकरण एवं जांच शिविर का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जिसमें डॉ सिद्धार्थ कुमार, डॉ गौरब कुमार, डॉ संजीव कुमार ने संयुक्त रूप से 33 दिव्यांग बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया। मौके पर मौजूद चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राम नरेश शर्मा ने बताया कि मानसिक रूप के 9 ,अस्थि के 10, श्रवण के 9 और आंख के 5 बच्चों का प्रमाणीकरण किया गया है। मौके पर डाटा आपरेटर रौशन कुमार,बी आर पी प्रमिला कुमारी, स्वास्थ्य प्रबंधक भवेश वर्मा,सोनी कुमारी, ब्यूटी कुमारी,बी ए सी के सभी कर्मी मौजूद थे।

