सरकारी जमीन पर प्रशासन का चला बुलडोजर,हुआ अतिक्रमण मुक्त
वीरपुर बेगूसराय

प्रखंड के वीरपुर पूर्वी पंचायत के वार्ड संख्या 10 में वर्षों से सरकारी जमीन को निजी बताकर कुछ लोगों के द्वारा कब्जा किया गया था। जिसको लेकर विगत कुछ महीने पहले पंचायत सरकार भवन और विवाह मंडप जैसे जनकल्याणकारी योजनाओं का नहीं हो सका था। जिस पर लम्बी कानूनी प्रक्रिया के बाद 23 सितंबर 26 को जिला से प्रतिनीयूक्त दण्डाधिकारी समेत वीरपुर के अंचलाधिकारी भाई विरेंद्र, प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार शक्तिधर, थानाध्यक्ष राजू रंजन समेत जिला से प्रतिनियुक्त पुलिस बल के मौजूदगी में अतिक्रमण को मुक्त कराया गया। जिससे वीरपुर पूर्वी पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाने के रास्ते फिल्हाल साफ नजर आ रही है। जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी भाई वीरेंद्र ने बताया कि खाता संख्या 985, खेसरा संख्या 1692 जो बहोरगोप व अन्य लोगों के द्वारा कब्जा कर लिया गया था। आखिर में जांचोपरांत सरकारी जमीन निकला।जिस पर सरकार बनाम बहोर गोप के बंसज और पंकज झा वगैरह के द्वारा अपना अपना अधिकार बता कर अपनी नीजी सम्पत्ति बताया जा रहा था। जिसको मुक्त करा दिया गया है। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि इस तरह से पंचायत में स्थित सभी सरकारी जमीन अगर अतिक्रमण मुक्त हो जाते हैं तो, प्रखंड सह अंचल कार्यालय समेत सभी वार्डों में समुदायिक भवन, आंगनबाड़ी केंद्र,बैठका आदि जनकल्याणकारी कार्यालय बन सकते हैं।अशोक यादव ने इस संबंध में बताया कि उक्त जमीन से संबंधित मामले उच्च न्यायालय में चल रहे थे। जहां से जिला प्रशासन के यहां अपिल करने का समय सीमा निर्धारित था। उक्त अवधि में मेरे द्वारा अपील भी किया गया। लेकिन आज साहब लोग भारी सुरक्षा व्यवस्था के बिच दो जेसीबी चलाकर बांस, जानवर के लिए लगे हारा चारा को प्लेन कर कर दिया गया है।मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि बहोरगोप के द्वारा सरकारी सम्पत्ति को अवैध रूप से बन्दोवस्त पूर्व के किसी राजस्वकर्मी से मिली भगत कर करा लिया गया था।जो जांचोपरांत अवैध पाया गया। अंचल, जिला और उच्च न्यायालय के द्वारा सरकारी सम्पत्ति घोषित किया गया है। जिसके आलोक में जिला प्रशासन के आदेशानुसार अतिक्रमण मुक्त कराया गया है।


