Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
    खबरें राज्य से पटना बिहार बेगूसराय मुंगेर मुजफ्फरपुर शिक्षा समस्तीपुर

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    संत पॉल स्कूल तेघड़ा में ओज, वीरता और राष्ट्रभावना के साथ मनी राष्ट्रकवि दिनकर की जयंती
    बेगूसराय/ राष्ट्र संवाद ब्यूरो
    संत पॉल पब्लिक स्कूल, तेघड़ा में हिंदी के महान राष्ट्रकवि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ की जयंती विशेष प्रार्थना सभा में श्रद्धा, उत्साह और राष्ट्रभावना के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने दिनकर के साहित्य, व्यक्तित्व और राष्ट्रप्रेम से प्रेरणा ली।

    कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ, समन्वयक राम कुमार मिश्रा, वरीय शिक्षक सुरेंद्र कुमार सिंह, रंजीत कुमार, रंजन कुमार एवं संजीव कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन शिक्षक शशि भूषण ने किया।

    इस अवसर पर शिक्षक प्रदीप तिवारी ने राष्ट्रकवि दिनकर की प्रसिद्ध ओजस्वी कविता ‘रे रोक युधिष्ठिर को न यहाँ…’ का प्रभावशाली पाठ किया। वहीं विद्यालय के समन्वयक राम कुमार मिश्रा ने ‘हटो व्योम के मेघ पंथ से’ का सस्वर पाठ कर विद्यार्थियों में उत्साह एवं राष्ट्रभावना का संचार किया।

    प्राचार्या श्रीमती तनु सौरभ ने कहा कि राष्ट्रकवि दिनकर का साहित्य ओज, वीरता, राष्ट्रीय चेतना और सामाजिक सरोकारों का सशक्त स्वर है। उनकी रचनाएँ अन्याय के विरुद्ध संघर्ष, शक्ति और क्षमा के संतुलन तथा कर्म की महत्ता का संदेश देती हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से दिनकर की प्रमुख कृतियों ‘रश्मिरथी’, ‘कुरुक्षेत्र’ और ‘उर्वशी’ का अध्ययन करने तथा उनके विचारों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया।

    विद्यालय के प्रबंधक श्री सुनील कुमार सिंह ने कहा कि रामधारी सिंह ‘दिनकर’ बिहार की मिट्टी के गौरव और हिंदी साहित्य की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य विद्यार्थियों को किताबी ज्ञान देने के साथ-साथ उनमें आत्मविश्वास, संस्कार, साहित्यिक चेतना और राष्ट्रप्रेम की भावना विकसित करना है।
    कार्यक्रम में शिक्षक त्रिपुरारी सिंह, कुमार विकास, शिव शंकर मिश्रा, राज किशोर, अविनाश कुमार, एस. रामचंद्रन, दीपक कुमार, राजन कुमार, सौरभ कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया
    Next Article मध्य विद्यालय गौरा में मनाई गई दिनकर की जयंती

    Related Posts

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    November 10, 2026

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    November 10, 2026

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    November 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    झारखंड स्टेट बार काउंसिल को राजेश कुमार शुक्ल ने राष्ट्रीय मजबूत पहचान दिलाया

    ट्रंप के बदले तेवर के पीछे चुनावी झटका या ईरान का दबाव?

    निशा भगत आत्महत्या मामले की सीबीआई जांच के आदेश, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा फैसला

    *काण्ड्रा-चौका मार्ग पर बालू लदा टीपर पलटा, चालक जख्मी

    जिला पदाधिकारी ने मंझौल अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण

    मंझौल में बाल श्रम के विरुद्ध होटल में सघन छापेमारी, नाबालिग बाल श्रमिक विमुक्त विमुक्त

    जनहित से जुड़ी योजनाओं व विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर करें निष्पादन : डीएम

    भागाबांध ने रिचितुका को हराकर फुटबॉल खिताब पर जमाया कब्जा

    राजस्व संग्रह और राजस्व – न्याय संबंधित समीक्षात्मक बैठक

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.