Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 23, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला थाना क्षेत्र अंतर्गत काशिदा न्यू कॉलोनी में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक 34 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर दी और साक्ष्य छिपाने के उद्देश्य से शव को घर के एक कमरे में छोड़कर कई दिनों तक उसी घर में रहता रहा। पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया है।

    मृतका की पहचान उमा गोस्वामी (55 वर्ष) के रूप में हुई है। वह अपने पुत्र गोवर्धन गोस्वामी (34 वर्ष) के साथ काशिदा स्थित घर में रहती थीं। बताया जाता है कि गोवर्धन का स्वभाव काफी गुस्सैल था और वह अक्सर अपनी मां के साथ विवाद करता था।

    जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर की सुबह घर में मां-बेटे के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसी दौरान गुस्से में आकर गोवर्धन ने लकड़ी के कुंदे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में छोड़ दिया और कमरे को बंद कर दिया।

    घटना का खुलासा तब हुआ जब 19 से 21 सितंबर के बीच पड़ोसियों को घर से कोई गतिविधि नजर नहीं आई। संदेह होने पर उन्होंने मृतका की बड़ी बेटी को सूचना दी। 21 सितंबर की रात बेटी और अन्य परिजन घर पहुंचे। काफी प्रयास के बाद जब दरवाजा खुलवाया गया तो घर के अंदर से तेज दुर्गंध आ रही थी। एक कमरे में उमा गोस्वामी का शव सड़ी-गली अवस्था में पड़ा मिला।

    मृतका की बेटी प्रमिला सिंह की शिकायत पर घाटशिला थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी का कुंदा भी बरामद कर लिया गया।

    पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच सब-इंस्पेक्टर प्रेम कुमार निषाद कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई के लिए प्रस्तुत किया जाएगा।

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित
    Next Article पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    Related Posts

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    September 23, 2026

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    September 23, 2026

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    September 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती सभी सरकारी गैर-सरकारी संस्थानों में मनाया गया

    पंचायत समिति की बैठक में अमर्यादित टिप्पणी को लेकर मुखिया और समिति भिड़े विधायक सुरेंद्र मेहता ने सम

    घाटशिला में सनसनीखेज वारदात: बेटे ने की मां की हत्या, तीन दिन तक घर में छिपाकर रखा शव

    डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बी.एड. विद्यार्थियों के लिए प्लेसमेंट रेडीनेस प्रोग्राम आयोजित

    साइकिल पर संडे अभियान के संयोजक डॉ कुंदन को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित।

    सिक्स लेन पुल का नाम दिनकर सेतु बहुत जल्द होगा:रजनीश कुमार।

    मेघराज मेमोरिएल बी॰एड॰ काॅलेज में दिनकर जयंती का आयोजन

    *गुरु-शिष्या के रिश्ते को किया कलंकित: बखरी में कोचिंग शिक्षक पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का गंभीर

    यूसीआईएल तुरामडीह में कथित अनियमितताओं की उच्चस्तरीय जांच की मांग तेज

    आईआईटी बॉम्बे के छात्र आत्महत्या से जुड़े सवाल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.