बर्मामाइंस में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैलाश नगर में बुधवार सुबह 35 वर्षीय राज उर्फ विनय पांडेय का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। राज 41C ब्लॉक में अंजय कुमार के मकान की पहली मंजिल पर किराए पर रहता था। काफी देर तक कमरे से हलचल नहीं होने पर लोगों ने जाकर देखा तो घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जा रहा है कि युवक कुछ समय से मानसिक तनाव में था। पुलिस परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

