26-27 सितंबर को होगा दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ब्रह्माकुमारीज, जमशेदपुर की ओर से 26 और 27 सितंबर को सक्रिय सदस्यों के लिए दो दिवसीय राजयोग मेडिटेशन शिविर आयोजित किया जाएगा। “ऊंची उड़ान–टुवर्ड्स परफेक्शन” विषय पर होने वाले शिविर में राजयोगी ब्रह्मा कुमार सूरज भाईजी मार्गदर्शन देंगे। कार्यक्रम में राजयोग ध्यान, आध्यात्मिक चिंतन, आत्म-विकास और सकारात्मक सोच से जुड़े सत्र होंगे। शिविर का शुभारंभ 26 सितंबर को सुबह 9:30 बजे बिष्टुपुर स्थित लोयोला स्कूल ऑडिटोरियम में दीप प्रज्ज्वलन के साथ होगा। आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य प्रतिभागियों में आत्मबल और सकारात्मक दृष्टिकोण को बढ़ावा देना है।

