संघ शताब्दी वर्ष में शाखा विस्तार का अभियान, जमशेदपुर विभाग में विशेष कार्ययोजना
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के तहत जमशेदपुर विभाग में शाखा विस्तार की विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मोहल्लों, खंडों और गांवों में विशेष शाखा अभियान चलाया जाएगा।

महानगर प्रचार प्रमुख हरिओम ने बताया कि विभाग प्रचारक (कोल्हान) सत्य प्रकाश के मार्गदर्शन में बैठकों और अभ्यास वर्गों के माध्यम से तैयारियां की जा रही हैं। प्रत्येक क्षेत्र में शाखा संचालन के लिए स्वयंसेवकों की जिम्मेदारियां तय की गई हैं। अभियान के दौरान स्थानीय लोगों से संपर्क कर उन्हें भी शाखा गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। आयोजकों के अनुसार शाखा के माध्यम से अनुशासन, सामाजिक समरसता, सेवा और राष्ट्रभाव को बढ़ावा देने पर जोर रहेगा।

