जमशेदपुर में सुरक्षा गार्डों के शोषण की शिकायत, जांच की मांग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर की कुछ निजी सुरक्षा एजेंसियों पर सुरक्षा गार्डों से निर्धारित समय से अधिक काम कराने और श्रम कानूनों का पालन नहीं करने के आरोप लगे हैं। शिकायत में 8 घंटे के वेतन पर 12 घंटे तक ड्यूटी कराने, पर्याप्त प्रशिक्षण नहीं देने तथा PF, ESI, बोनस समेत अन्य वैधानिक सुविधाओं से वंचित रखने की बात कही गई है।
शिकायतकर्ताओं ने जिला श्रम पदाधिकारी, जिला प्रशासन और संबंधित विभागों से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी एजेंसियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही सुरक्षा गार्डों को निर्धारित कार्य अवधि, वैधानिक सुविधाएं और उचित पारिश्रमिक सुनिश्चित कराने की मांग की गई है।

