तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन की सूचना पर पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक मां से बेटी को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। तृषा का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और कहा…
Author: Devanand Singh
लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति पर बंटी सिंह चिंतित, 30 सितंबर से RCC मरम्मत का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर समाजसेवी बंटी सिंह ने चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को मरम्मतीकरण की अनुमति सह सूचना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिया का निरीक्षण किया गया, जहां स्थिति काफी जर्जर पाई गई। दुर्गापूजा के दौरान बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए उन्होंने 30 सितंबर 2026 से जनसहयोग एवं अपने स्तर पर RCC कार्य कराने का निर्णय लिया है। बंटी सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं…
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे और हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख…
डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू तैयारी पर विशेष सत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 सितंबर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बीएड विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट एवं नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करने हेतु “टिप्स टू फेस इंटरव्यू” विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्राचार्या श्रीमती रजनी शेखर ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू में आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण, बॉडी लैंग्वेज, ड्रेसिंग, प्रोफेशनल एटीकेट तथा सामान्य प्रश्नों के बेहतर उत्तर देने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू केवल सवालों…
संपूर्ण भागीदारी आंदोलन के तहत आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी का प्रदर्शन राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) और भीम आर्मी ने “संपूर्ण भागीदारी आंदोलन” के तहत पूर्वी सिंहभूम जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम उपायुक्त के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। ज्ञापन में एससी, एसटी, ओबीसी, महिलाओं एवं अन्य वंचित वर्गों की सामाजिक, शैक्षणिक और प्रशासनिक क्षेत्रों में भागीदारी सुनिश्चित करने, महिला आरक्षण में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी तथा दलित, आदिवासी और पिछड़ी महिलाओं के लिए “कोटे के अंदर कोटा” की मांग की गई। इसके अलावा आरक्षित…
आदिवासी महिला सिपाही शोषण मामले के आरोपी रहे पुलिस पदाधिकारी की पुनर्नियुक्ति पर उठे सवाल राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: झारखंड आदिवासी युवा संगठन आदिवासी छात्र संगठन ने धालभूमगढ़ थाना में पदस्थापित एक आदिवासी महिला सिपाही के साथ कथित अत्याचार एवं शोषण के मामले में आरोपी रहे पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार को पुनः थाना प्रभारी बनाए जाने पर गंभीर आपत्ति जताई है। संगठन ने इस संबंध में SSP को पत्र भेजकर मामले में हस्तक्षेप करने तथा उनकी पदस्थापना पर पुनर्विचार करने की मांग की है। संगठन का कहना है कि वर्ष 2025 में धालभूमगढ़ थाना में कार्यरत एक आदिवासी महिला सिपाही…
छौड़ाही प्रखंड कार्यालय में नेकी की दीवार से दो गरीब युवकों को मिली मदद।स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत टी-शर्ट देकर किया सम्मानित। राष्ट्र संवाद संवाददाता छौड़ाही/बेगूसराय छौड़ाही।लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान एवं स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत बुधवार को छौड़ाही प्रखंड कार्यालय परिसर के मुख्य द्वार पर ‘नेकी की दीवार’कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान जरूरतमंद दो गरीब युवकों को टी-शर्ट देकर सम्मानित किया गया।मौके पर उपस्थित पैक्स अध्यक्ष की ओर से दोनों युवकों को दो-दो सौ रुपये की नगद सहयोग राशि भी दी गयी।कार्यक्रम में अंचल अधिकारी चन्द्रप्रकाश पाण्डे,विकास…
रजिस्ट्री ऑफिस जाने के दौरान रास्ते में गिरा मूल केवाला, परिजन परेशान राष्ट्र संवाद संवाददाता छौड़ाही/बेगूसराय। मंझौल रजिस्ट्री कार्यालय जाने के दौरान रास्ते में एक युवक का जमीन का मूल केवाला गिर गया। काफी खोजबीन के बावजूद केवाला नहीं मिलने से परिजन परेशान हैं। इस संबंध में पीड़ित युवक ने छौड़ाही थाना में आवेदन देकर केवाला की तलाश में सहयोग की गुहार लगाई है। पीड़ित की पहचान छौड़ाही थाना क्षेत्र के बड़ी जाना गांव के वार्ड- 09 निवासी गौड़ी शंकर यादव के पुत्र अरुण कुमार के रूप में हुई है।थाना में दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि गत 3 सितंबर…
*लूट कांड के 15 साल पुराने मामले में दो अभियुक्त साक्ष्य के अभाव में बरी* *एसीजेएम मनोज कुमार सिंह की अदालत का फैसला, अभियोजन साक्ष्य जुटाने में रहा विफल* राष्ट्र संवाद संवाददाता बखरी (बेगूसराय)। बखरी थाना कांड संख्या 310/10, धारा 392 भा०द०वि० से संबंधित 15 साल पुराने लूट के मामले में गुरुवार को बखरी एसीजेएम मनोज कुमार सिंह की अदालत ने दो अभियुक्तों को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया। न्यायालय ने राज्य बनाम मोहम्मद ओवैस एवं अन्य वाद की सुनवाई करते हुए अभियुक्त मोहम्मद ओवैस और सुल्तान महतो को बरी करने का आदेश दिया। बताया गया कि अभियुक्त…
मृत शिक्षिका से विभाग ने मांगा स्पष्टीकरण, 24 घंटे में जवाब देने का निर्देश सेवाकालीन प्रशिक्षण में योगदान नहीं करने का लगाया आरोप, 9 सितंबर को हो चुका है निधन राष्ट्र संवाद संवाददाता राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली का एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है. विभाग ने सेवाकालीन प्रशिक्षण में योगदान नहीं करने के आरोप में एक ऐसी शिक्षिका से स्पष्टीकरण मांगा है, जिनका निधन करीब दो सप्ताह पहले ही हो चुका है. इतना ही नहीं, विभागीय पत्र में संबंधित शिक्षिका से पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया गया है. मामला…
