डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू तैयारी पर विशेष सत्र
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर, 24 सितंबर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बीएड विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट एवं नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करने हेतु “टिप्स टू फेस इंटरव्यू” विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्राचार्या श्रीमती रजनी शेखर ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू में आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण, बॉडी लैंग्वेज, ड्रेसिंग, प्रोफेशनल एटीकेट तथा सामान्य प्रश्नों के बेहतर उत्तर देने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू केवल सवालों के जवाब देने की प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व, कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने का अवसर है।
कार्यक्रम का संचालन सिद्धि जालान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन इंशा सिद्दीकी ने दिया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने इंटरव्यू से जुड़ी अपनी जिज्ञासाएं साझा कीं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्या डॉ. मोनिका उप्पल, उप-प्राचार्या डॉ. पामिला घोष दत्ता, मेंटर डॉ. जूही समर्पिता एवं प्लेसमेंट सेल प्रभारी मौसमी दत्ता का मार्गदर्शन और सहयोग रहा। शिक्षकगण एवं सहायक कर्मचारियों ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

