*खेलते-खेलते पानी भरे गड्ढे में डूबे भाई-बहन, गांव में पसरा मातम* *आनंदपुर के बाघचट्टा गांव की घटना, शाम को तलाश के दौरान मिले दोनों बच्चों के शव* राष्ट्र संवाद संवाददाता, चाईबासा पश्चिमी सिंहभूम जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के बाघचट्टा गांव में बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान छह वर्षीय गोडसन टुडू और चार वर्षीय एंजेल टुडू के रूप में हुई है। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया गया कि दोनों बच्चे कल आनंदपुर स्थित डीएवी स्कूल…
Author: Devanand Singh
ब्रह्मर्षि विकास मंच ने मनाई राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की जयंती राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ब्रह्मर्षि विकास मंच, जमशेदपुर के केंद्रीय कार्यालय में महान कवि एवं साहित्यकार रामधारी सिंह दिनकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष रामनारायण शर्मा थे। कार्यक्रम की शुरुआत दिनकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुई। संचालन कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यापतिनगर इकाई अध्यक्ष प्रेमरंजन तिवारी ने किया। रामनारायण शर्मा ने कहा कि दिनकर जी जैसी महान विभूति का ब्रह्मर्षि समाज से जुड़ाव समाज के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दिनकर की…
लेखक: राष्ट्र संवाद संवाददाता दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती ने कानून-व्यवस्था की पोल खोली जमशेदपुर में दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती की घटना ने शहर की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह वारदात न केवल बैंकिंग सुरक्षा बल्कि आम नागरिकों के विश्वास को भी हिलाकर रख देने वाली है। दिनदहाड़े गोलमुरी में बैंक डकैती का पूरा घटनाक्रम जमशेदपुर:गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित केनरा बैंक में आज सुबह करीब 9:15 से 10 बजे के बीच हथियारबंद अपराधियों द्वारा दिनदहाड़े डकैती की घटना अत्यंत चिंताजनक है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अपराधियों ने बैंककर्मियों को हथियार के बल पर बंधक बनाया…
झारखंड की मंत्री दीपिका पांडेय की पुत्री त्रिशा सिंह सहित सभी के निधन पर राजेश शुक्ल ने शोक जताया राष्ट्र संवाद संवाददाता झारखंड स्टेट बार काउंसिल के वाइस चेयरमैन और राज्य के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश कुमार शुक्ल ने झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका सिंह पांडेय की सुपुत्री त्रिशा सिंह के मरीन ड्राईव पर आज हुए भीषण दुर्घटना में निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है l श्री शुक्ल ने उसके साथ सार्थक अग्रवाल,नमन गुप्ता,और बंशीका खण्डेलवाल के भी निधन पर शोक जताया है l श्री शुक्ल ने दिवंगतआत्माओं की शांति के लिए प्रभु से प्रार्थना किया हैऔर…
मरीन ड्राइव हादसे में चार युवाओं की मौत पर डॉ. जटाशंकर पांडे ने जताया गहरा दुख राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी के समीप गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में चार युवाओं की मौत की खबर से भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. जटाशंकर पांडे ने गहरा दुख व्यक्त किया है। हादसे में झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत चार युवाओं की जान चली गई। डॉ. जटाशंकर पांडे ने कहा कि यह दुर्घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। इतनी…
तृषा के असमय निधन से स्तब्ध सरयू राय, दीपिका पाण्डेय सिंह के घर पहुंचकर जताई संवेदना राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर/रांची झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह का गुरुवार को सड़क दुर्घटना में आकस्मिक निधन हो गया। तृषा के असमय निधन की सूचना से शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय उनके निवास पर पहुंचे। उन्होंने दीपिका पाण्डेय सिंह और अन्य परिजनों से मुलाकात कर गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर प्रेषित अपने शोक संदेश में सरयू राय ने लिखा:प्रिय दीपिका जी/रत्नेश…
तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन की सूचना पर पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक मां से बेटी को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। तृषा का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और कहा…
लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति पर बंटी सिंह चिंतित, 30 सितंबर से RCC मरम्मत का निर्णय राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। लुआवासा पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर समाजसेवी बंटी सिंह ने चिंता जताते हुए जिला प्रशासन को मरम्मतीकरण की अनुमति सह सूचना पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों के आग्रह पर पुलिया का निरीक्षण किया गया, जहां स्थिति काफी जर्जर पाई गई। दुर्गापूजा के दौरान बढ़ने वाली आवाजाही को देखते हुए उन्होंने 30 सितंबर 2026 से जनसहयोग एवं अपने स्तर पर RCC कार्य कराने का निर्णय लिया है। बंटी सिंह ने कहा कि इस पहल का उद्देश्य संभावित दुर्घटनाओं…
सड़क हादसे में मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी के निधन पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने जताया शोक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर के सोनारी मरीन ड्राइव पर गुरुवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह की बेटी तृषा सिंह समेत अन्य लोगों के निधन की सूचना मिलते ही पूर्व मंत्री श्री बन्ना गुप्ता एमजीएम अस्पताल पहुंचे और हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि “यह अत्यंत दुखद और हृदयविदारक घटना है। एक मां के लिए अपनी संतान को खोने का दुःख…
डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में बीएड विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू तैयारी पर विशेष सत्र राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर, 24 सितंबर। डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के प्लेसमेंट सेल की ओर से बीएड विद्यार्थियों को आगामी प्लेसमेंट एवं नौकरी के साक्षात्कार के लिए तैयार करने हेतु “टिप्स टू फेस इंटरव्यू” विषय पर विशेष मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता एवं रिसोर्स पर्सन डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल की पूर्व प्राचार्या श्रीमती रजनी शेखर ने विद्यार्थियों को इंटरव्यू में आत्मविश्वास, प्रभावी संप्रेषण, बॉडी लैंग्वेज, ड्रेसिंग, प्रोफेशनल एटीकेट तथा सामान्य प्रश्नों के बेहतर उत्तर देने के व्यावहारिक सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि इंटरव्यू केवल सवालों…
