Author: Devanand Singh

घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक। सुहुरी पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत कचरा प्रबंधन की दी जानकारी।गीला-सूखा कचरा अलग रखने की अपील। छौड़ाही(बेगूसराय)प्रखंड की सुहुरी पंचायत में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।अभियान के दौरान पंचायत के वार्ड संख्या एक,दो और तीन में घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को स्वच्छता एवं कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूक किया गया।ग्रामीणों से अपने घर और आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की गई।मुखिया रामसेवक पासवान ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक परिवार की भागीदारी…

Read More

राष्ट्रीय जनता दल ने ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया बेगूसराय /राष्ट्र संवाद ब्यूरो राज्य प्रायोजित कार्यक्रम के तहत बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल द्वारा भारत के मुख्य निर्वाचन आयोग का पुतला दहन किया गया ।पुतला दहन कार्यक्र बेगूसराय राष्ट्रीय जनता दल के जिला अध्यक्ष मोहित यादव के नेतृत्व में हारताली चौक से पुतला लेकर प्रदर्शन करते हुए नगर पालिका चौक नवाब चौक होते हुए बेगूसराय शहर के कैंटीन चौक तक प्रदर्शन करते हुए नारे लगा रहे थे लोकतंत्र के हत्यारा भारत के मुख्य चुनाव आयोग ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद बिहार बंगाल का चुनाव पुनः करना होगा। जिला अध्यक्ष मोहित यादव ने…

Read More

लेखक: राष्ट्र संवाद ब्यूरोबेगूसराय के उलाव स्थित स्पेस मचहा में बिदेसिया का सफल मंचन संपन्न हुआ, जिसने दर्शकों को भोजपुरी लोककला की समृद्ध विरासत से रूबरू कराया। ओपेरा आर्ट सोसाइटी बेगूसराय की प्रस्तुति एवं संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित इस आयोजन ने सांस्कृतिक संध्या को यादगार बना दिया।बिदेसिया का सफल मंचन: भिखारी ठाकुर की विरासत को सलामभिखारी ठाकुर द्वारा लिखित एवं हरिकिशोर ठाकुर द्वारा निर्देशित नाटक बिदेसिया का सफल मंचन किया गया। नाटक का विधिवत उद्घाटन रंगकर्मी इम्तियज़ुल हक डब्लू, सिकंदर कुमार शर्मा, रंजन कुमार, शिक्षाविद प्रमोद मिश्रा, रामप्रवेश ठाकुर, समाज सेवी अशोक कुमार एवं नाट्य निर्देशक हरिकिशोर…

Read More

नल-जल योजना की जांच में मिलीं कई अनियमितताएं खोदावंदपुर/बेगूसराय। जिला पदाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को डंडारी की सीडीपीओ सरिता कुमारी ने खोदावंदपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित नल-जल योजना का निरीक्षण किया. जांच के दौरान योजना संचालन में कई कमियां सामने आयी. निरीक्षण के दौरान नल-जल योजना के केंद्र का गेट बंद पाया गया तथा ऑपरेटर भी मौके से अनुपस्थित मिला. वहीं, वार्ड- 08 में पाइपलाइन में लीकेज पाया गया. स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार इस वार्ड में दिन में महज दो बार ही पेयजल की आपूर्ति की जाती है. जांच के क्रम में वार्ड एक में पिछले करीब…

Read More

भगवानपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर चौक स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज के दौरान छह वर्षीय बच्ची की मौत के बाद शुक्रवार को परिजनों और ग्रामीणों का आक्रोश सड़क पर उतर आया। बच्ची की मौत से आक्रोशित लोगों ने जगदीशपुर पुल के समीप हरिचक-भगवानपुर मुख्य मार्ग पर धरना देकर सड़क जाम कर दिया। इस दौरान निजी क्लीनिक के चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों और ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। मृत बच्ची की पहचान शेरपुर गांव के वार्ड संख्या 11 निवासी कैप्टन पासवान की छह वर्षीया पुत्री राधा कुमारी के रूप में…

Read More

डीजे बजाने से रोकने पर मारपीट, अधेड़ गंभीर रूप से जख्मी । घटना बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव की। राष्ट्र संवाद संवाददाता खोदावंदपुर/बेगूसराय। बरियारपुर पूर्वी पंचायत के सिरसी गांव में डीजे पर अश्लील गीत बजाने से मना करना एक अधेड़ को महंगा पड़ गया. आरोप है कि नारियल खरीदने के बहाने घर से बुलाकर उसके साथ मारपीट की गयी, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. यह घटना 22 सितंबर की रात की बतायी जा रही है. जख्मी की पहचान सिरसी गांव के वार्ड- 09 निवासी स्व. सहदेव महतो के 55 वर्षीय पुत्र राम उदय महतो के रूप…

Read More

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और गन्ना मंत्री संजय पासवान ने नावकोठी को दी विकास की सौगात राष्ट्र संवाद संवाददाता नितेश सिंह राजपूत नावकोठी- बेगूसराय। केंद्र और राज्य सरकार के दो मंत्रियों की मौजूदगी में शुक्रवार को बखरी विधानसभा क्षेत्र के नावकोठी पंचायत में विकास कार्यों को नई गति मिली। केंद्रीय कपड़ा मंत्री सह सांसद गिरिराज सिंह और बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री सह बखरी विधायक संजय कुमार पासवान ने संयुक्त रूप से पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास और जीविका संगठन के प्रखंड कार्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम से पूर्व केंद्रीय मंत्री ने द्वारिका पैलेस होटल में जनसंघ के संस्थापक…

Read More

बखरी में खाद विक्रेताओं ने खोला थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा, बोले- महंगे में मिलता है खाद, सरकारी रेट पर कैसे बेचें राष्ट्र संवाद संवाददाता बखरी/ बेगूसराय। प्रखंड के खुदरा उर्वरक, बीज एवं कीटनाशक विक्रेता संघ ने थोक विक्रेताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को महेश पोद्दार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में खुदरा विक्रेताओं ने निर्णय लिया कि सरकार द्वारा निर्धारित दर पर एफओआर प्रणाली के तहत खाद उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा वे उर्वरक का उठाव नहीं करेंगे। बैठक में विक्रेताओं ने कहा कि उन्हें कभी भी सरकार द्वारा निर्धारित दर पर उर्वरक नहीं दिया जाता है।…

Read More

अनंत चतुर्दशी पूजा धूमधाम से मनाया गया राष्ट्र संवाद संवाददाता मंसूरचक /बेगूसराय प्रखंड क्षेत्र में अनंत चतुर्दशी का पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों में अनंत भगवान का स्थापना कर पूजन कर अपने-अपने हांथों में अनंत रक्षा सूत्र बांधा। वहीं मंदिरों में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने श्रद्धा भाव से पूजा पाठ की। कई जगहों पर आचार्यों द्वारा मंत्र उच्चारण के साथ पूजा अर्चना संपन्न कराया गया और अनंत चतुर्दशी की विस्तृत जानकारी दी गई।इस संबंध में आचार्य दिवाकांत मिश्रा ने समसा स्थित शिवाला मंदिर पर पूजा के दौरान उमड़ी भीड़ में बताया कि अनंत चतुर्दशी…

Read More

*पौने 4 करोड़ की योजनाओं की सौगात: बागवन में 27 को होगा पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन* *गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान करेंगे उद्घाटन-शिलान्यास, विवाह मंडप का भी होगा भूमि पूजन* _*नितेश सिंह राजपूत*_ बखरी- बेगूसराय। बखरी प्रखंड की ग्राम पंचायत बागवान को पौने 4 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलने जा रही है। बखरी विधायक सह बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार पासवान बागवन पंचायत में कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। मुख्य समारोह ग्राम पंचायत बागवन के नवनिर्मित पंचायत सरकार भवन का उद्घाटन समारोह होगा। इसके साथ ही विवाह मंडप का भूमि…

Read More