राष्ट्र संवाद संवाददाता
टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग पर आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया स्थित मंगलम सिटी के समीप एक स्कूटी और अपाची वाहन के बीच आमने-सामने हुई टक्कर में दोनों वाहन सवार सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उन्हें उठाकर इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर काफी तेज रफ्तार में हुई, जिससे दोनों वाहनों के अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है।

