राष्ट्र संवाद संवाददाता
औद्योगिक क्षेत्र स्थित इंडो डेनिश टूल रूम जमशेदपुर के कैंपस में बुधवार को हेल्थ सेंटर का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित एसिया के उपाध्यक्ष देवांग गांधी, सचिव अशोक गुप्ता एवं आईडीटीआर के जीएम रवीन्द्र कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस अवसर पर जीएम ने बताया कि संस्थान में छात्र- छात्राओं के स्वास्थ्य समस्या को देखते हुए हेल्थ सेंटर खोलने का निर्णय लिया गया है। सेंटर में आवश्यकतानुसार बच्चों के स्वास्थ्य जांच के साथ-साथ उनका काॅसिलिंग भी किया जाएगा। बताया कि तीन चिकित्सकों द्वारा सेंटर का संचालन किया जाएगा जहां बच्चों की प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की जाएगी। साथ ही, संस्थान के कर्मचारी भी आवश्यकतानुसार इसका लाभ ले सकेंगे। मुख्य अतिथि देवांग गांधी एवं अशोक गुप्ता ने संस्थान में हेल्थ सेंटर के उद्घाटन की सराहना की। इस अवसर पर उपस्थित मारवाड़ी महिला मंच की अधिकारियों ने भी इस कार्य की सराहना की। इस मौके पर एडमिन अंजन कुंडु, वाईके कांत, रामबाबू वर्मा, राजकुमार वर्मा, ज्योति रजक, प्रियंका समेत काफी संख्या में आईडीटीआर के अधिकारी, कर्मचारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

