राष्ट्र संवाद संवाददाता संजय सिन्हा
बड़बिल(ओडिशा)जोड़ा नगरपालिका क्षेत्र निवासी पत्रकार तंकाधर पात्रो को जर्नलिस्ट काउंसिल आँफ इंडिया का ओडिशा राज्य के केंदुझर जिला इकाई का सदस्य मनोनीत किया गया।जर्नलिस्ट काउंसिल आँफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाँ. अनुराग सकसेना के द्वारा मनोनीत किया गया।तंकाधर पात्रो के सदस्य बनाऐ जाने पर उनके मित्रजनों मे काफी प्रसन्नता देखी गई।तंकाधर पात्रो ने अपना प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जर्नलिस्ट काउंसिल ऑफ इंडिया के दिशानिर्देश का पालन करते हुए पत्रकारो की सुरक्षा सहित ओडिशा मे पत्रकारो को पेंशन योजना जैसे मुद्दे की माँग सरकार से करेगे।

