Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल
    Breaking News Headlines कारोबार खबरें राज्य से चाईबासा जमशेदपुर झारखंड धर्म राष्ट्रीय सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    News DeskBy News DeskAugust 17, 2026Updated:August 17, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, 5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। सावन की तीसरी सोमवारी के अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर की ओर से सोमवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। बारिडीह स्थित हरि मंदिर मैदान से शुरू हुई इस यात्रा में 5 हजार से अधिक महिला-पुरुष शिवभक्त शामिल हुए। यात्रा में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास भी शामिल हुए और शिवभक्तों के साथ करीब पांच किलोमीटर पैदल चलकर सूर्य मंदिर पहुंचे।


    कलश यात्रा के दौरान पूरा इलाका भगवान भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान भगवान भोलेनाथ की आकर्षक झांकी भी निकाली गई। हाथों में कलश और जल लेकर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्ति भाव के साथ पैदल सूर्य मंदिर पहुंचे, जहां स्थित शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया।
    पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भी शिवभक्तों के साथ पैदल यात्रा कर सूर्य मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन की तीसरी सोमवारी पर भव्य कलश यात्रा निकाली गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।


    रघुवर दास ने कहा कि भगवान भोलेनाथ सभी श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूरी करें और सभी के घरों में सुख, शांति एवं समृद्धि बनी रहे, यही उनकी प्रार्थना है। उन्होंने झारखंड के विकास और राज्यवासियों की खुशहाली की भी कामना की। कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र शिवमय नजर आया और श्रद्धालु हर-हर महादेव के जयकारों से माहौल को भक्तिमय बनाते रहे।

    5 हजार से अधिक शिवभक्त हुए शामिल तीसरी सोमवारी पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदिमागी नक्सली की राजनीति: देश को चाहिए गंभीर बहस, आरोपों का शोर नहीं
    Next Article रजरप्पा में जंगली हाथियों का तांडव, दो महिलाओं को कुचला एक महिला की मौके पर मौत, दूसरी घायल

    Related Posts

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    September 12, 2026

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    September 12, 2026

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    September 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    खोदावंदपुर बीआरसी में प्रखण्ड स्तरीय पीबीएल उन्मुखीकरण कार्यशाला संपन्न, गतिविधि आधारित शिक्षा पर जोर

    बखरी में 20 सूत्री की बैठक: योजनाओं की जांच के लिए कमेटी गठित, सदस्यों ने जताई नाराजगी

    केंद्र पर भेदभाव के आरोप बेबुनियाद, एमएमडीआर और सुरक्षा फंड पर भाजपा का पलटवार

    बाबा गरीबनाथ परिसर में गणेश मेले की तैयारी अंतिम चरण में

    पटना के आदेशानुसार मंसूरचक में रोगी कल्याण समिति का बैठक आयोजित, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार पर जोर

    तीज व्रत: श्रद्धा, भक्ति, प्रेम और समर्पण का अद्भुत प्रतीक

    पुलिस पर पथराव मामले में पूर्व मुखिया समेत दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    आदिवासी शमशान भूमि पर कचड़े की अंबार होने से झामुमो महिला नेत्री बाली मार्डी ने जताया आक्रोश

    कपाली में अवैध खनिज परिवहन पर कार्रवाई, बालू-चिप्स लदे दो वाहन जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.