Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » अंडरवर्ल्ड पर ठाणे पुलिस का बड़ा प्रहार: कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस रिमांड पर!
    Breaking News Headlines अपराध कारोबार राजनीति राष्ट्रीय

    अंडरवर्ल्ड पर ठाणे पुलिस का बड़ा प्रहार: कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस रिमांड पर!

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 19, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    रवि पुजारी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    अंडरवर्ल्ड पर ठाणे पुलिस का बड़ा प्रहार: कुख्यात गैंगस्टर रवि पुजारी गिरफ्तार, 27 मार्च तक पुलिस रिमांड पर!

    मुंबई (इंद्र यादव) ठाणे पुलिस आयुक्तालय की अपराध शाखा (खिंडणी विरोधी पथक) ने अंडरवर्ल्ड के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। कई सालों से कानून की नजरों से बचकर विदेश में छिपे कुख्यात गैंगस्टर रवि प्रकाश सुल्या पुजारी उर्फ रवि पुजारी को आखिरकार ठाणे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया है। इस गिरफ्तारी के साथ ही शहर में चल रहे जबरन वसूली के कई बड़े मामलों के पर्दाफाश होने की उम्मीद जग गई है।

    क्या है पूरा मामला

    यह कार्रवाई साल 2017 में कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज एक गंभीर मामले (गु.रजि.नं. I-116/2017) के सिलसिले में की गई है। इस मामले में आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 384, 387, 120(B) और 34 के तहत केस दर्ज था।
    अपराध की गंभीरता और संगठित नेटवर्क को देखते हुए, महाराष्ट्र सरकार ने इस पर मकोका (MCOCA – महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम 1999) की कड़ी धाराएं (3(1)(ii), 3(2), 3(4)) लगाई थीं। यह मामला फिलहाल मकोका स्पेशल कोर्ट (केस क्र. 11/2018) के विचाराधीन है।
    सेनेगल से बेंगलुरु और अब ठाणे पुलिस की गिरफ्त में
    रवि पुजारी लंबे समय से भारत से फरार था और विदेश में बैठकर अपना फिरौती का धंधा चला रहा था। उसके खिलाफ ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ जारी किया गया था।
    साल 2019: उसे ‘रिपब्लिक ऑफ सेनेगल’ में हिरासत में लिया गया था।
    प्रत्यार्पण प्रक्रिया: लंबी कानूनी प्रक्रिया और भारत सरकार के प्रयासों के बाद उसे भारत लाया गया।
    ताजा कार्रवाई: 17 मार्च 2026 को शाम 4:36 बजे, ठाणे पुलिस की रंगदारी विरोधी शाखा ने प्रोडक्शन वारंट के आधार पर उसे बेंगलुरु जेल से अपनी कस्टडी में लिया।

    कोर्ट की कार्रवाई और आगे की जांच

    आज आरोपी रवि पुजारी को विशेष मकोका अदालत के समक्ष पेश किया गया। पुलिस ने दलील दी कि पुजारी से गहन पूछताछ की जरूरत है ताकि उसके गिरोह के अन्य सदस्यों और फंडिंग के स्रोतों का पता लगाया जा सके। कोर्ट ने दलीलों को स्वीकार करते हुए आरोपी को 27 मार्च 2026 तक पुलिस रिमांड में भेज दिया है।
    इस हाई-प्रोफाइल मामले की आगे की जांच सहायक पुलिस आयुक्त (ACP) श्री विनय घोरपड़े द्वारा की जा रही है। पुलिस सूत्रों का मानना है कि इस रिमांड के दौरान रवि पुजारी से कई सफेदपोश मददगारों और पुराने अनसुलझे मामलों के बारे में अहम जानकारियां मिल सकती हैं।

    आरोपी का प्रोफाइल.

    नाम: रवि प्रकाश सुल्या पुजारी (57 वर्ष)
    निवासी: ओम नमः शिवाय हाउस, ब्रिज के पास, मलपे, उडुपी, मैंगलोर (कर्नाटक)
    अपराध: जबरन वसूली, हत्या की धमकी और संगठित अपराध।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुलगता समाज, बंटता देश: कब टूटेगी जाति की जंजीर !
    Next Article केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन केपीजी नायर का आकस्मिक निधन, शोक की लहर

    Related Posts

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    October 26, 2026

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    October 26, 2026

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    October 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टेल्को में बड़ी चोरी: रिटायर्ड टाटा मोटर्स कर्मचारी के क्वार्टर से 20 लाख के गहने और नकदी गायब

    मोहन भागवत का विजयादशमी संदेश: मतभेद अनेक फिर भी भारत एक, यही है राष्ट्रीय एकता

    गुवाहाटी में शुरू हुआ भुल्लुंग-बुथुर अंतरराष्ट्रीय नाट्य महोत्सव, सात नाटकों संग लॉन्च होंगे आठ डिजिटल टूल

    विद्वान होकर भी आदमी रावण बन सकता है: ज्ञान और अहंकार का कड़वा सच

    सत्ता के लिए एहसान, सवाल उठे तो निष्कासन!

    अलविदा बिजली रानी! एक दौर था, जब शाहाबाद में जिसकी हैसियत बड़ी होती थी, उसके दरवाजे पर चांद-बिजली का

    Casino zonder verificatie spelen: waar snelheid op de speler wacht

    काण्ड्रा में युवक का पर्स गुम, सनहा दर्ज

    Big Bass Bonanza met iDEAL: stortingen, kassa en doorlooptijd onder de loep

    Sloten met hoge volatiliteit kiezen: een praktische keuze voor wie de uitkomst verdraagt

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.