केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन केपीजी नायर का आकस्मिक निधन, शोक की लहर
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। शहर के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान केरला समाजम मॉडल स्कूल के चेयरमैन श्री केपीजी नायर के आकस्मिक निधन से पूरे शहर में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर मिलते ही शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों में गहरा दुःख व्याप्त है।
श्री नायर एक कर्मठ, सज्जन एवं संवेदनशील व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और संस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व में स्कूल ने गुणवत्ता एवं अनुशासन के क्षेत्र में विशेष पहचान बनाई।
उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए लोगों ने कहा कि नियति ने एक समर्पित और प्रेरणादायक व्यक्तित्व को असमय हमसे छीन लिया, जिसकी क्षतिपूर्ति असंभव है।
ईश्वर से प्रार्थना की गई कि दिवंगत पुण्यात्मा को सद्गति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवारजनों और इष्ट मित्रों को इस दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति दें। ॐ शांति।

