Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल
    Breaking News Business Headlines अपराध कारोबार चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची राजनीति संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    Devanand SinghBy Devanand SinghJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी (डबल डाउन) बार से जुड़े मामले की जांच के क्रम में बुधवार को पुलिस ने बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर बड़ी छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने घर और परिसर की गहन तलाशी ली, लेकिन नीरज सिंह मौके पर नहीं मिले। प्रारंभिक जांच में उन्हें फरार बताया गया है, जिसके बाद उनकी तलाश तेज कर दी गई है।

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आवास से दो लग्जरी वाहनों—एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक किआ कार—को जब्त किया। दोनों वाहनों को बिष्टुपुर थाना लाया गया है, जहां उनके दस्तावेजों एवं अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले से जुड़े सभी संभावित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और जांच हर पहलू से की जा रही है।

    पुलिस के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, फरार बताए जा रहे नीरज सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

    इधर, छापेमारी के बाद नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह ने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस पूरे परिवार को अनावश्यक रूप से प्रताड़ित कर रही है। संध्या सिंह ने कहा कि उनके पति नीरज सिंह कोई अपराधी नहीं हैं और वे हमेशा समाज एवं जनता की सेवा में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह से पुलिस कार्रवाई कर रही है, उससे ऐसा प्रतीत कराया जा रहा है मानो उनके पति कोई बड़े अपराधी हों।

    संध्या सिंह ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि वे उनके परिवार का साथ दें और मामले की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में सहयोग करें। फिलहाल पुलिस जांच जारी है और पूरे मामले पर सभी की नजर बनी हुई है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा
    Next Article बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    Related Posts

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    July 2, 2026

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    July 2, 2026

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    July 2, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बार-पब की 24 घंटे में जांच करें, अनियमितता मिलने पर होगी कार्रवाई: एडीजी मनोज कौशिक

    जमशेदपुर: डीडी बार संचालक नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो लग्जरी वाहन जब्त; पत्नी ने कार्रवाई पर उठाए सवाल

    जमशेदपुर में कानून-व्यवस्था: हिमांशु सिंह हत्याकांड से उठे गंभीर सवाल, अब भरोसा भी लौटाना होगा

    भारत में फलते-फूलते मेडिकल माफिया के बीच, क्या **झोला छाप चिकित्सक** हैं मौत के सौदागर?

    दिल्ली में ‘श्री उत्सव महिला स्वावलंबन’: जब महिलाएं आत्मनिर्भर बनती हैं, तब राष्ट्र सशक्त होता है

    ठाणे में 73 करोड़ का आर्थिक घोटाला: ‘एकदंत हाउसिंग’ पार्टनर गिरफ्तार, पुलिस ने मांगी 14 दिन की कस्टडी

    दिल्ली में वायु प्रदूषण के साथ अब ‘ओजोन प्रदूषण’ का नया खतरा: क्या है समाधान?

    स्कूटी और अपाची की टक्कर में दोनों वाहन चालक घायल

    छात्रों की सुविधा के लिए आईडीटीआर जमशेदपुर में हेल्थ सेंटर का उद्घाटन

    तंकाधर पात्रो जर्नलिस्ट कांउसिल आँफ इंडिया के सदस्य मनोनीत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.