Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सीबीआई ने आरकॉम ऋण ‘धोखाधड़ी’ मामले में अनिल अंबानी से सात घंटे पूछताछ की
    मेहमान का पन्ना संपादकीय

    सीबीआई ने आरकॉम ऋण ‘धोखाधड़ी’ मामले में अनिल अंबानी से सात घंटे पूछताछ की

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 21, 2026No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    राष्ट्रहित का आह्वान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सीबीआई ने आरकॉम ऋण ‘धोखाधड़ी’ मामले में अनिल अंबानी से सात घंटे पूछताछ की

    नयी दिल्ली, 20 मार्च (भाषा) सीबीआई ने भारतीय स्टेट बैंक की शिकायत पर रिलायंस कम्युनिकेशंस लिमिटेड (आरकॉम) और अनिल अंबानी के खिलाफ दर्ज 2,929 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले के संबंध में शुक्रवार को उद्योगपति से सात घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

    उन्होंने बताया कि लगातार दूसरे दिन, अनिल अंबानी सुबह करीब 10 बजे एजेंसी के मुख्यालय पहुंचे और शाम करीब 5.15 बजे कार्यालय से रवाना हुए।

    अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बैंक द्वारा कंपनी को जारी की गई ऋण निधि में धन के कथित हेरफेर, गबन और अन्य अनियमितताओं के संबंध में पूछताछ की और कई दस्तावेजों के बारे में भी जानकारी मांगी।

    सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘19 मार्च, 2026 को पूछताछ अधूरी रह जाने के कारण उन्हें 20 मार्च, 2026 यानी आज सीबीआई कार्यालय में फिर से पेश होने के लिए बुलाया गया था। आरोपी अनिल डी अंबानी आज सीबीआई मुख्यालय में जांच अधिकारी के सामने आगे की पूछताछ के लिए फिर से पेश हुए और उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई।’’

    प्रवक्ता ने कहा कि रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड से जुड़े ऋण चूक और धोखाधड़ी के एक अलग मामले में, सीबीआई ने शुक्रवार को ऑथम इन्वेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड से संबंधित पूर्णकालिक निदेशक दिवी डांगी से पूछताछ की, जिसने जांच के दायरे में आने वाली कंपनियों – रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड – की संपत्तियों का अधिग्रहण किया है।

    इस मामले में 57.47 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी शामिल है, जिसमें सीबीआई ने बैंक ऑफ महाराष्ट्र को धोखा देने के आरोप में रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, देवांग प्रवीण, रविंद्र सोमयाजुला राव और लोकसेवकों सहित अन्य अज्ञात संस्थाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

    अंबानी के प्रवक्ता ने बृहस्पतिवार को एक बयान में कहा था, ‘‘इस पेशी से अंबानी की यह प्रतिबद्धता प्रदर्शित होती है कि वह इस मामले में सभी एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग करेंगे।’’

    कल भी इस मामले के सिलसिले में जांच एजेंसी ने उद्योगपति से करीब आठ घंटे तक पूछताछ की थी।

    अधिकारियों ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 2,929 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने के आरोप में सीबीआई ने पिछले साल अगस्त में अंबानी के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

    एसबीआई की शिकायत के अनुसार, कंपनी पर विभिन्न ऋणदाताओं का 40,000 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया था, जिसमें अकेले सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को 2018 के आंकड़ों के अनुसार 2,929 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

    यह शिकायत अब प्राथमिकी का हिस्सा है।

    सीबीआई ने अंबानी और ‘आरकॉम’ के खिलाफ आपराधिक साजिश, धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात के आरोप में मामला दर्ज किया है।

    जांच एजेंसी के एक प्रवक्ता ने पिछले साल अगस्त में एक बयान में कहा था, ‘‘आरोप है कि आरोपियों ने आपराधिक साजिश रचकर रिलायंस कम्युनिकेशन लिमिटेड के पक्ष में एसबीआई से ऋण सुविधाएं स्वीकृत कराने के लिए गलत जानकारी दी।’’

    अंबानी के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘अनिल अंबानी सभी आरोपों का खंडन करते हैं और अपना बचाव स्वयं करेंगे।’’

    सूत्रों के अनुसार, एजेंसी ने मुंबई के कफ परेड स्थित अंबानी के आवास ‘सी विंड’ की भी तलाशी ली।

    अंबानी के प्रवक्ता के अनुसार, एसबीआई द्वारा दायर की गई शिकायत 10 साल से अधिक पुराने मामलों से संबंधित है।

    प्रवक्ता ने एक बयान में कहा कि अंबानी उस वक्त कंपनी के गैर-कार्यकारी निदेशक थे और कंपनी के दैनिक प्रबंधन में उनकी कोई भागीदारी नहीं थी।

    इसमें कहा गया, ‘‘यह मामला पिछले छह वर्षों से राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) और उच्चतम न्यायालय सहित अन्य न्यायिक मंचों के समक्ष विचाराधीन है।’’

    बयान में कहा गया कि अनिल अंबानी ने एसबीआई की घोषणा को सक्षम न्यायिक मंच के समक्ष विधिवत चुनौती दी है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिले भर में अकीदत के साथ अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज
    Next Article मोहन भागवत: स्वार्थ, वर्चस्व और विश्व शांति का मार्ग

    Related Posts

    नफरत और हिंसा की आग: समाज के लिए गंभीर खतरा

    July 21, 2026

    विक्रम-1: नए भारत की अंतरिक्ष उड़ान का स्वर्णिम अध्याय – निजी क्षेत्र की ऐतिहासिक सफलता

    July 21, 2026

    लोकतंत्र में विरोध का अधिकार: संसद मार्च, टकराव और लोकतांत्रिक संतुलन की कसौटी

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा मे खैनी के खातिर खूनी खेल: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने साथी को उतारा मौत के घाट

    चतरा में प्राइवेट गार्ड की दिनदहाड़े हत्या: मानसिक विक्षिप्त बॉडीगार्ड ने खैनी के लिए साथी को मारा

    बाबा भूतनाथ मंदिर से नि:शुल्क कांवर यात्रा का पंजीयन शुरू, 9 अगस्त को रवाना होगा 1000 श्रद्धालुओं का जत्था

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.