Author: Devanand Singh

यूसीआईएल के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने संभाला पदभार सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता, संयुक्त यूनियन ने मुलाकात कर रखीं अहम मांगें राष्ट्र संवाद संवाददाता जादूगोड़ा। यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (यूसीआईएल) के नए तकनीकी निदेशक सलिल कुमार नाग ने सितंबर 2026 में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड में खनन क्षेत्र में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे। भूमिगत और खुले खनन का अनुभव रखने वाले नाग के सामने यूसीआईएल की खदानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करना प्रमुख चुनौती मानी जा रही है। तुरामडीह, नरवापहाड़ और भाटिन में हुई घटनाओं तथा जादूगोड़ा यूसीआईएल बांध…

Read More

गिरे पेड़ों को दो माह बाद भी नहीं हटाया, हादसे का इंतजार कर रहा वन विभाग बाड़ा में दुकान की छत पर गिरा पाकड़, तेतराही पथ पर बीच सड़क में पड़ा सिम्मड़ का पेड़; राहगीरों को हो रही परेशानी राजेश कुमार,खोदावंदपुर/बेगूसराय। आंधी-बारिश में करीब दो माह पूर्व गिरे पेड़ों को हटाने में वन विभाग की कथित लापरवाही अब लोगों के लिए परेशानी का सबब बन गयी है. बाड़ा दुर्गा मंदिर के समीप दुकान पर गिरा पाकड़ का पेड़ और पेठिया से तेतराही जाने वाली सड़क पर गिरा सिम्मड़ का पेड़ आज भी जस का तस पड़ा हुआ है. सड़क पर…

Read More

*चलती ट्रेन से गिरकर युवक की मौत* *बखरी- बेगूसराय |* बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा-प्राणपुर रेलवे स्टेशन के समीप शनिवार शाम चलती ट्रेन से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान खगड़िया जिले के गंगौर थाना क्षेत्र के भदास दक्षिणी निवासी योगेंद्र प्रसाद सिंह के पुत्र रूपेश कुमार (31) के रूप में हुई है। मृतक के पिता ने थाना में दिए आवेदन में बताया कि 26 सितंबर की शाम करीब 6 बजे उनका पुत्र सलौना स्टेशन से ट्रेन पकड़कर समस्तीपुर जा रहा था। इसी दौरान सोनमा-प्राणपुर के बीच ट्रेन से गिरने से उसकी मौत हो गई। सूचना…

Read More

पानी की टंकी साफ करने गई 10 वर्षीय बच्ची के साथ हुआ हादसा छौड़ाही। थाना क्षेत्र के शाहपुर पंचायत के वार्ड संख्या 8 में रविवार दोपहर पानी की टंकी साफ करने गई 10 वर्षीय बच्ची की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतका की पहचान स्वर्गीय संतोष दास की पुत्री लाडो कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना का पूरा विवरण परिजनों के अनुसार लाडो रविवार दोपहर घर की छत पर रखी पानी की टंकी साफ करने गई थी। टंकी ईंट के सहारे रखी हुई…

Read More

MMDR बिल के खिलाफ आंदोलन जारी रखने की रणनीति पर झामुमो की बैठक राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: कदमा उलियान स्थित निर्मल भवन में रविवार को झामुमो की अहम बैठक हुई। इसमें केंद्र सरकार के MMDR बिल के खिलाफ हाल में हुए आंदोलन की समीक्षा के साथ आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में झामुमो के कई विधायक, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। बैठक में एसआईआर प्रक्रिया की जटिलताओं का मुद्दा भी उठाया गया। पोटका विधायक संजीव सरदार ने आरोप लगाया कि एसआईआर में कई जटिल प्रक्रियाएं अपनाई गई हैं और इसे आदिवासियों के खिलाफ साजिश बताया।…

Read More

टाटानगर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: टाटानगर स्थित कुसूम कमानी ऑडिटोरियम (नरभेराम हंसराज स्कूल) में रविवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक चलेगी। परम पूज्य श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज के सानिध्य में आयोजित कथा का वाचन पूज्य श्री अश्विनी जी महाराज करेंगे। आयोजन के माध्यम से श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण के आध्यात्मिक संदेश और जीवन मूल्यों से अवगत कराया जाएगा। कथा का सीधा प्रसारण ‘श्री यशस्वी शास्त्री जी महाराज’ के आधिकारिक यूट्यूब चैनल…

Read More

नदियों में पहुंच रहा एंटीबायोटिक का जहर, विकास नीति बदले सरकार : सरयू राय बोले- नदियों को मां कहते हैं, लेकिन हमने उन्हें मैला ढोने वाली मालगाड़ी बना दिया राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर। विश्व नदी दिवस पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नदियों के बढ़ते प्रदूषण, अतिक्रमण और अनियोजित विकास पर चिंता जताई। सोशल मीडिया पर लाइव आकर उन्होंने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं के अवशेष छोटे नालों से होते हुए बड़ी नदियों तक पहुंच रहे हैं, जो गंभीर पर्यावरणीय खतरा है। उन्होंने सरकार से विकास नीति में बदलाव कर नाला आधारित विकास मॉडल लागू करने की मांग की।…

Read More

रात में सड़कों पर उतरी पुलिस, बिष्टुपुर में बढ़ाई गई गश्त राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को देखते हुए जमशेदपुर पुलिस ने रात्रि गश्ती तेज कर दी है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकरीब के निर्देश पर बिष्टुपुर थाना प्रभारी निरंजन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने देर रात विभिन्न इलाकों में व्यापक गश्त की। पुलिस टीम ने मुख्य सड़कों, चौक-चौराहों, बाजार, गली-मोहल्लों और संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण कर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। इस दौरान संदिग्ध लोगों से पूछताछ के साथ कई स्थानों पर वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, रात्रि गश्ती…

Read More

लायंस क्लब भारत ने शनि मंदिर परिसर में किया खिचड़ी एवं खीर का महाप्रसाद वितरण मानव सेवा और सामाजिक सरोकार के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए ‘लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत’ की ओर से बाराद्वारी स्थित शनि मंदिर परिसर में भव्य खिचड़ी एवं खीर वितरण (महाप्रसाद) कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य के दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं एवं जरूरतमंदों के बीच शुद्ध, पौष्टिक खिचड़ी और खीर का वितरण आदरभाव के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में पूजा-अर्चना एवं विधिवत भोग लगाने के उपरांत की गई। इसके पश्चात क्लब के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने पंक्तिबद्ध होकर उपस्थित…

Read More

बिष्टुपुर स्थित LIC भवन में भीषण आग, तीन घंटे की मशक्कत के बाद पाया गया काबू राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर: शहर के व्यस्त बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) भवन में शनिवार देर रात भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग भवन की चौथी मंजिल पर लगी, जहां से धुएं का घना गुबार और आग की ऊंची लपटें निकलती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब 1:30 बजे की है। एलआईसी भवन के समीप स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा भवन के सुरक्षा कर्मियों ने सबसे पहले चौथी मंजिल से…

Read More