तृषा सिंह के निधन पर विधायक संजीव सरदार ने जताया शोक
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर। ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी तृषा सिंह के सड़क हादसे में असामयिक निधन की सूचना पर पोटका विधायक संजीव सरदार एमजीएम अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि एक मां से बेटी को खोने का दर्द शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। तृषा का असमय निधन अत्यंत पीड़ादायक है। विधायक ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की और कहा कि इस कठिन समय में वे मंत्री और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

