नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने 13 सितंबर को होने वाली नीट परीक्षा को स्थगित या रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्राधिकारी चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच नीट परीक्षा कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. पीठ ने कहा, माफ कीजिए, हम सुनवाई नहीं करना चाहते. न्यायालय ने नीट और जेईई की परीक्षा की अनुमति देने संबंधी 17 अगस्त के उसके आदेश पर पुनर्विचार के लिए गैर-भाजपा शासित छह राज्यों के मंत्रियों की याचिका सहित…
Author: Devanand Singh
श्रीनगर. नैशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला अपना सरकारी आवास खाली करने वाले हैं. वह 31 अक्टूबर से पहले यह घर छोड़ देंगे. इस संबंध में उन्होंने प्रशासिनक सचिव को पत्र लिखकर जानकारी दी है. जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से सरकारी आवास, सुविधाएं और स्टाफ वापस लेने की बात कही जा रही थी. उन्होंने कहा कि वह 31 अक्टूबर के पहले सरकारी घर खाली कर देंगे. उमर अब्दुल्ला श्रीनगर के कड़ी सुरक्षा व्यवस्था वाले और सबसे ज्यादा पॉश माने जाने वाले इलाके गुपकार रोड पर बने जी-1 सरकारी बंगले में रहते हैं. यह बंगला उनके पास 2002 से…
शिमला. हिमाचल प्रदेश में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लागू कर दी गई है. मंगलवार देर शाम राज्यपाल से मंजूरी मिलते ही शिक्षा सचिव ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. ऐसे में अब नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बन गया है. इसे सफलतापूर्वक लागू करने के लिए 43 सदस्यों का टास्क फोर्स गठित किया गया है. शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर टास्क फोर्स के अध्यक्ष बनाए गए हैं. इसके अलावा समग्र शिक्षा अभियान के राज्य परियोजना निदेशक को सदस्य सचिव नियुक्त किया है. शिक्षा विभाग की टास्क फोर्स में विभिन्न विभागों…
नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही सीरीज में अपना सूपड़ा साफ होने से बचा लिया. इंग्लैंड ने इसे 2-1 से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने तीसरे…
लद्दाख. भारत और चीन से बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच चुका है- वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर दोनों ही देशों की सेना आमने-सामने खड़ी हैं- चीन ने एलएसी पर सैनिकों की संख्या में भारी बढ़ोतरी की है- चीन लगातार भारत के खिलाफ उकसाने की तैयारी कर रहा है- उधर मॉस्को में आज भारत और चीन के विदेश मंत्रियों के बीच बैठक होनी है- इस पर सभी की नजरें लगी हुई हैं-चीन ने एलएसी पर हाल ही में करीब 50 हजार सैनिकों की तैनाती की है- वह लगातार युद्धाभ्यास भी कर रहा है- वहीं भारतीय सुरक्षाबलों के अनुसार भले ही…
काँग्रेस के इशारों पर कंगना रणौत को प्रताड़ित कर रही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार : भाजपा ● कांग्रेस के इशारों पर बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को शिवसेना ने दिया तिलांजलि : कुणाल षाड़ंगी ● प्रतिशोध की राजनीति में जल कर राख हो जाएगी शिव सेना : कुणाल षाड़ंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में झारखंड भाजपा ने भी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की तीव्र आलोचना किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले में कहा कि कांग्रेस पार्टी के इशारों पर दिवंगत अभीनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में बॉलीवुड में व्याप्त नेपोटिसम…
महाराष्ट्र सरकार के साथ तू-तू-मैं-मैं कंगना रनौत को भारी पड़ गया है। शिवसेना से हुई जुबानी भिड़ंत के बाद अचानक बीएमसी बीच में कूद पड़ी और आज कंगना के मुंबई ऑफिस पर बुल्डोजर चला दी गई। कंगना के ऑफिस पर इस तरह बीएमसी की कार्रवाई देख कइयों का दिल दहल गया और बॉलिवु़ सितारे इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई को गलत बताते हुए अनुपम खेर ने इस घटना पर अफसोस जताया है। कंगना के इस सपनों के आशियाने में काफी बेरहमी से तोड़-फोड़ की गई। कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की इस…
झारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूर के साथ किया धोखा, बड़े वादे विज्ञापनों में सिमट कर रह गए ■ सरकार गठन के बाद रोजगार के एक अवसर सृजन नही कर पाई हेमंत सरकार, कई कंपनियों को बंद कर हजारों युवाओं को किया बेरोजगार: रघुवर दास जमशेदपुर, बुधवार। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर धीमी हुई आर्थिक गतिविधियों के बीच अपने प्रदेश वापस आये मजदूरों ने अब पुनः रोजगार के तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करना प्रारंभ कर दिया है। रोजगार की तलाश में मजदूरों के महानगरों के रुख करने से पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार की उदासीनता व…
मुंबई. कंगना रनोट और शिव सेना सांसद संजय राउत के बीच चल रही ज़ुबानी जंग के बीच मुंबई में कंगना की प्रोडक्शन कम्पनी के ऑफि़स पर बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन यानि बीएमसी ने छापा मार दिया. बीएमसी के अधिकारी कंगना के दफ़्तर में गैरकानूनी निर्माण की जांच कर रहे हैं. कंगना ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी काम नहीं किया है. कंगना ने ट्विटर के माध्यम से छापामारी की जानकारी दी. ट्वीट में लिखा- यह मुंबई में मणिकर्णिका फि़ल्म्ज़ का ऑफि़स है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है. मेरा जि़ंदगी में एक ही सपना था, मैं जब फि़ल्म…
आगरा. यूपी के आगरा के सिकंदरा क्षेत्र में स्थित दो केमिकल फैक्टियों में भीषण आग लग गई है. आग इतनी भीषण है कि आसपास के घरों को खाली करा लिया गया है. मौके पर पुलिस और दमकल की कई गाडिय़ां पहुंच गई हैं. आग बुझाने के प्रयास किए जा रहे हैं. आगरा-दिल्ली हाईवे किनारे सब्जी मंडी के समीप टोप्लास्ट और आगरा केमिकल नाम से फैक्टरी हैं. इन्हीं में आग लगी है. फैक्टरियों से उठता धुएं का गुबार कई किलोमीटर दूर तक देखा जा रहा है. आग कैसे लगी है, अभी इसका पता नहीं चल सका है. फैक्टरी में बनने वाले…
