Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सुप्रीम कोर्ट का नीट परीक्षा टालने से इनकार, 13 सितंबर को होगी देशभर में परीक्षा
    Breaking News Headlines राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट का नीट परीक्षा टालने से इनकार, 13 सितंबर को होगी देशभर में परीक्षा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. उच्चतम न्यायालय ने 13 सितंबर को होने वाली नीट परीक्षा को स्थगित या रद्द करने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं पर बुधवार को सुनवाई से इनकार कर दिया. न्यायमूर्ति अशोक भूषण की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि प्राधिकारी चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच नीट परीक्षा कराने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे. पीठ ने कहा, माफ कीजिए, हम सुनवाई नहीं करना चाहते.

    न्यायालय ने नीट और जेईई की परीक्षा की अनुमति देने संबंधी 17 अगस्त के उसके आदेश पर पुनर्विचार के लिए गैर-भाजपा शासित छह राज्यों के मंत्रियों की याचिका सहित सभी याचिकाएं चार सितंबर को खारिज कर दीं थीं, जिसके साथ ही नीट और जेईई परीक्षाओं का रास्ता साफ हो गया था.

    बता दें कि देशभर में इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन सफलतापूर्वक पूरा कराने के बाद अब नीट परीक्षा की तैयारी शुरू हो चुकी है. परीक्षा आयोजित कराने के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने पूरी तैयारी कर ली है. पूरे देश में 13 सितंबर को नीट परीक्षा का आयोजन होगा, जिसके लिए 15 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया है.

    एनटीए के अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी के कारण दो-दो बार निरस्त होने के बाद सितंबर में ये महत्वपूर्ण परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. उन्होंने बताया कि नीट के लिए 15.97 लाख छात्रों ने पंजीकरण करवाया है. जेईई के विपरीत मेडिकल प्रवेश परीक्षा पेन और पेपर युक्त होगी. सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए एनटीए ने परीक्षा केंद्रों की संख्या 2,546 से बढ़ाकर 3,843 कर दी है.

    वहीं प्रत्येक कक्षा में छात्रों की संख्या 24 से घटा कर 12 कर दी गई है. परीक्षा केंद्र से लेकर प्रवेश और निकासी तक सामाजिक दूरी का ध्यान रखने को लेकर पर्याप्त व्यवस्था की गई है. छात्रों के लिए मास्क, सैनिटाइजर के अलावा सुरक्षा प्रोटोकॉल का ध्यान रखने के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसरकारी बंगला खाली करेंगे उमर अब्दुल्ला, मांगा 31 अक्टूबर तक का समय
    Next Article शरद पवार ने कंगना के दफ्तर में तोडफ़ोड़ को बताया गैरजरूरी, कहा-मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.