Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शरद पवार ने कंगना के दफ्तर में तोडफ़ोड़ को बताया गैरजरूरी, कहा-मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं
    Breaking News Headlines राजनीति

    शरद पवार ने कंगना के दफ्तर में तोडफ़ोड़ को बताया गैरजरूरी, कहा-मुंबई में और भी अवैध निर्माण हैं

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी सवाल उठाए हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है. मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं. यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया.

    एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हर कोई जानता है कि मुंबई पुलिस सुरक्षा के लिए काम करती है. आपको इन लोगों को प्रचार नहीं देना चाहिए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है और बीएमसी पर शिवसेना का कब्जा है.

    गौरतलब है कि कंगना रनौत और शिवसेना की जुबानी कहासुनी कुछ ही घंटों के भीतर कई हदें पार करके डिमोलिशन तक तक जा पहुंची. कंगना के मुंबई की जमीन पर उतरने से पहले ही बीएमसी के बुलडोजर उनके दफ्तर पर चलने लगे. कंगना ने सीधा वार करके कहा कि क्या ये पीओके है, मेरा दफ्तर मेरा राम मंदिर है जिस पर बाबर ने हमला किया.

    कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई के लिए उड़ी तो उधर उनके दफ्तर की तरफ बुजडोजर चल पड़ा. देखते ही देखते भीमकाय बुलडोजर का एक्शन शुरु हो गया. पहले पुलिस और बीएमसी की फौज पहुंची और फिर बुलडोजर ने दफ्तर को नेस्तानबूद करना शुरु कर दिया. कंगना विमान मे बैठी ट्वीट पर ट्वीट कर रही थी और उधर बीएमसी का बुलडोजर एक्शन में था.

    कंगना रनौत से सीधी जंग में महाराष्ट्र सरकार ने जब कंगना के पाली हिल के दफ्तर मणिकर्णिका फिल्म्स को हथौडों के निशाने पर लिया तो ये अदावत कुछ घंटों के भीतर नए मोड पर पहुंच गई और इसके बाद कंगना ने तीन शब्द का ट्वीट करके मामले को नया मुकाम दे दिया. कंगना रनौत ने कहा कि मणिकर्णिका फिल्म्ज में पहली फिल्म अयोध्या की घोषणा हुई.

    यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है. आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा, मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा, यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम, जय श्री राम, जय श्री राम.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसुप्रीम कोर्ट का नीट परीक्षा टालने से इनकार, 13 सितंबर को होगी देशभर में परीक्षा
    Next Article ईपीएफओ बैठक में हुआ बड़ा फैसला, 6 करोड़ लोगों को मिलेगा ये फायदा

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.