Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना रनौत को बीएमसी का झटका, मुंबई ऑफि़स पर छापा, एक्ट्रेस ने कहा- मेरा सपना ढहने वाला है
    Breaking News राजनीति सिनेमा

    कंगना रनौत को बीएमसी का झटका, मुंबई ऑफि़स पर छापा, एक्ट्रेस ने कहा- मेरा सपना ढहने वाला है

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. कंगना रनोट और शिव सेना सांसद संजय राउत के बीच चल रही ज़ुबानी जंग के बीच मुंबई में कंगना की प्रोडक्शन कम्पनी के ऑफि़स पर बृह्नमुंबई म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन यानि बीएमसी ने छापा मार दिया. बीएमसी के अधिकारी कंगना के दफ़्तर में गैरकानूनी निर्माण की जांच कर रहे हैं. कंगना ने कहा कि उन्होंने कुछ भी गैरकानूनी काम नहीं किया है.

    कंगना ने ट्विटर के माध्यम से छापामारी की जानकारी दी. ट्वीट में लिखा- यह मुंबई में मणिकर्णिका फि़ल्म्ज़ का ऑफि़स है, जिसे मैंने पंद्रह साल मेहनत करके कमाया है. मेरा जि़ंदगी में एक ही सपना था, मैं जब फि़ल्म निर्माता बनूं, मेरा अपना ख़ुद का ऑफि़स हो. मगर लगता है, यह सपना टूटने का वक़्त आ गया है. आज वहां अचानक बीएमसी के कुछ लोग आए हैं.

    कंगना ने आगे लिखा- उन्होंने जबरन मेरे ऑफि़स पर कब्ज़ा कर लिया है. नापजोख कर रहे हैं. जब मेरे पड़ोसियों ने विरोध किया तो उन्हें भी धमका रहे हैं. उनकी भाषा कुछ इस तरह थी- वो जो मैडम है, उसकी करतूत का परिणाम सबको भरना होगा. मुझे बताया गया है कि कल मेरी प्रॉपर्टी को गिराया जाएगा.

    मेरे पास सारे कागज़ात हैं. बीएमसी की अनुमतियां हैं. मेरी प्रॉपर्टी में कुछ भी गैरकानूनी नहीं है. अवैध निर्माण दिखाने के लिए बीएमसी को एक स्ट्रक्चर प्लान के साथ नोटिस भेजना चाहिए. आज उन्होंने बिना पूर्व सूचना के मेरी जगह पर छापा मारा है, कल को इसे गिरा भी देंगे. कंगना ने ट्वीट्स के साथ वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें बीएमसी के लोग जांच-पड़ताल करते नजऱ आ रहे हैं.

    48 करोड़ का है कंगना का ऑफि़स

    कंगना ने इसी साल जनवरी में मुंबई के पॉश पाली हिल इलाक़े में अपने शानदार ऑफि़स की शुरुआत की थी. एक रिपोर्ट के अनुसार, कंगना के ऑफि़स की कीमत लगभग 48 करोड़ रुपये है. पाली हिल में बंगला नंबर 5 को ऑफि़स में तब्दील किया गया है. अपने सपनों के स्टूडियो और ऑफि़स बनाने के लिए कंगना ने काफ़ी मेहनत की है. इसका इंटीरियर डिज़ाइनर शबनम गुप्ता ने बनाया था. इसकी झलक एक मैगज़ीन के फोटोशूट के ज़रिए बाहर आयी थी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleआगरा में दो केमिकल फैक्टरी में लगी आग, आसपास घर खाली कराए गए, वायुसेना से मांगी गई मदद
    Next Article मंत्रालय में 08 सितम्बर 2020 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    August 27, 2026

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    August 27, 2026

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    गडकरी के राजनीतिक संन्यास की अटकलों पर विराम, बोले बयान का राजनीति से कोई संबंध नहीं

    विमल विज्ञापन पर शाहरुख, देवगन और टाइगर को नोटिस से मचा हड़कंप, तुकाराम मुंढे बोले कानून सबके लिए एक

    टॉक्सिक को मिली ठंडी प्रतिक्रिया के बीच राम गोपाल वर्मा ने फिर देखा धुरंधर, पोस्ट पर मचा सोशल मीडिया बवाल

    टेस्ट क्रिकेट में नो-बॉल पर फ्री-हिट की मांग, साईराज बहुतुले बोले इससे कम हो सकती है गलती

    महाराष्ट्र : ट्रेन के सामने कूदकर एक ही परिवार के 4 लोगों ने किया सुसाइड, मृतकों में दो बच्चे भी शामिल

    विजयवाड़ा से तिरुपति जा रही बस ने ऑटो को मारी टक्कर, एक ही गांव के 7 लोगों की मौत, 10 लोग घायल

    नेपाल की प्रलंयकारी बाढ़ में 165 शव बरामद, 300 भारतीय समेत 1500 लोग लापता, रेस्क्यु जारी

    झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सह तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी हिदायतुल्लाह खान की उपस्थिति में संपन्न हुई अहम बैठकें

    निर्वाचन साक्षरता क्लब: युवा मतदाताओं तक पहुंच और लोकतंत्र के भविष्य की तैयारी

    रक्षाबंधन 2026: राखी कोरा रक्षा कवच नहीं, नारी-सम्मान का संकल्प बने

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.