Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले-‘BMC का ऐक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत’
    Breaking News Headlines उत्तर प्रदेश खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति

    कंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले-‘BMC का ऐक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत’

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    महाराष्ट्र सरकार के साथ तू-तू-मैं-मैं कंगना रनौत को भारी पड़ गया है। शिवसेना से हुई जुबानी भिड़ंत के बाद अचानक बीएमसी बीच में कूद पड़ी और आज कंगना के मुंबई ऑफिस पर बुल्डोजर चला दी गई। कंगना के ऑफिस पर इस तरह बीएमसी की कार्रवाई देख कइयों का दिल दहल गया और बॉलिवु़ सितारे इसके खिलाफ आवाज उठाने लगे हैं। कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की कार्रवाई को गलत बताते हुए अनुपम खेर ने इस घटना पर अफसोस जताया है।

    कंगना के इस सपनों के आशियाने में काफी बेरहमी से तोड़-फोड़ की गई। कंगना के ऑफिस पर बीएमसी की इस कार्रवाई पर अफसोस जताते हुए अनुपम खेर ने लिखा, ‘ग़लत ग़लत ग़लत है !! इसको bulldozer नहीं #Bullydozer कहते हैं। किसी का घरौंदा इस बेरहमी से तोड़ना बिल्कुल ग़लत है। इसका सबसे बड़ा प्रभाव या प्रहार कंगना के घर पर नहीं, बल्कि मुम्बई की ज़मीन और ज़मीर पर हुआ है। अफ़सोस अफ़सोस अफ़सोस है।’

    मुंबई में फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ लगातार बयान दे रहे शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने कंगना का ऑफिस तोड़ने की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया दी। कंगना का ऑफिस तोड़ने पर राउत ने कहा कि ये ऐक्शन बीएमसी के अधिकारियों का है और इससे मेरा कोई लेना-देना नहीं है। वहीं एक प्राइवेट चैनल से बातचीत में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि जो लोग हमारी पार्टी को बाबर सेना कह रहे, वो ये जान लें कि हम वही लोग हैं जिन्होंने बाबरी मस्जिद तोड़ी थी।
    एक निजी चैनल से बात करते हुए राउत ने कहा कि कंगना का दफ्तर तोड़ने की कार्रवाई का समय सही है या नहीं, इसका जवाब बीएमसी के कमिश्नर दे सकते हैं। ये मामला हाई कोर्ट में है और इसपर मेरा कुछ भी कहना सही नहीं होगा। जो भी लोग कानून तोड़ेंगे, उनके खिलाफ ऐक्शन लिया ही जाएगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड सरकार ने प्रवासी मजदूर के साथ किया धोखा, बड़े वादे विज्ञापनों में सिमट कर रह गए
    Next Article काँग्रेस के इशारों पर कंगना रणौत को प्रताड़ित कर रही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार : भाजपा

    Related Posts

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    October 31, 2026

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    October 31, 2026

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    October 31, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    ओमर +2 विद्यालय, तेघड़ा में सुरक्षित बचपन अभियान के तहत विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    मारपीट कांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

    जर्जर सड़क से आक्रोशित ग्रामीणों ने पर्रा-सरौंजा पथ के गड्ढों का नामकरण कर जताया विरोध

    ऐजनी में कृषि जन कल्याण चौपाल आयोजित।सरसों उत्पादन और कतारबद्ध बुआई के बताए गए फायदे।

    शाॅर्ट सर्किट से लगी आग से मवेशी सहीत सामन जलकर राख।

    अनिल झा की जीत पर राजद ने मनाया जशन

    भावुक माहौल में बीईओ राम उदय महतो को विदाई

    *संत पॉल पब्लिक स्कूल में सुरक्षित बचपन अभियान का आयोजन*

    *CBRKC फाउंडेशन द्वारा इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि और सरदार पटेल जी की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

    वरिष्ठ पत्रकार अनिमेष अंबष्ट को पितृशोक, पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा का निधन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.