Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » काँग्रेस के इशारों पर कंगना रणौत को प्रताड़ित कर रही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार : भाजपा
    Breaking News Headlines अपराध खबरें राज्य से झारखंड बिहार राजनीति राष्ट्रीय सिनेमा

    काँग्रेस के इशारों पर कंगना रणौत को प्रताड़ित कर रही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार : भाजपा

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 9, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    काँग्रेस के इशारों पर कंगना रणौत को प्रताड़ित कर रही महाराष्ट्र की उद्धव सरकार : भाजपा

    ● कांग्रेस के इशारों पर बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों को शिवसेना ने दिया तिलांजलि : कुणाल षाड़ंगी

    ● प्रतिशोध की राजनीति में जल कर राख हो जाएगी शिव सेना : कुणाल षाड़ंगी

    बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के समर्थन में झारखंड भाजपा ने भी महाराष्ट्र सरकार की कार्रवाई की तीव्र आलोचना किया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने इस मामले में कहा कि कांग्रेस पार्टी के इशारों पर दिवंगत अभीनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मृत्यु के मामले में बॉलीवुड में व्याप्त नेपोटिसम और ड्रग्स सिंडिकेट पर हमला बोलने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत को महाराष्ट्र सरकार प्रताड़ित कर रही है। बीएमसी द्वारा अभिनेत्री के ऑफिस पर जेसीबी चलाये जाने की कार्रवाई को भाजपा प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने दुर्भाग्यपूर्ण और बर्बर कार्रवाई बताया। कहा कि मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे कांग्रेस के निर्देशों पर अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को कुचल रहें है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अभिनेत्री कंगना रनौत ने अपनी प्रतिभा के बल पर बॉलीवुड में मुकाम स्थापित किया है। कंगना राणावत वैसी लाखों युवा लड़कियों की यूथ आइकन है जो बिन गॉड फादर के ज़िंदगी में कुछ बड़ा करना चाहती है और उसे हासिल करती है। सुशांत सिंह राजपूत मामले में भी वे देश की आवाज़ हैं। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि अभीनेत्री कंगना रनौत स्पष्टवादी हैं। उन्होंने हमेशा से ही अपनी राजनीतिक और सामाजिक विचारधारा का मुखर होकर समाज के सम्मुख प्रकटीकरण किया है।

     

    सुशांत सिंह राजपूत के कथित हत्याकांड मामले में भी कंगना ने बॉलीवुड में व्याप्त पितृसत्तात्मक और नेपोटीज़म संस्कृति पर ज़ोरदार हमला बोला था। महाराष्ट्र की सरकार दोषियों को बचाने के लिए सीबीआई की जाँच नहीं चाह रही थी और अब उसकी स्थिति खिसियानी बिल्ली वाली हो गई है। इसके बाद से ही महाराष्ट्र सरकार से जुड़े मंत्री और बड़े अधिकारियों ने कंगना रनौत को निशाने पर लेकर उन्हें प्रताड़ित करने का कार्य किया है। झारखंड भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि देश एकजुट होकर कंगना रनौत के समर्थन में खड़ी है। झारखंड प्रदेश भाजपा भी महाराष्ट्र सरकार की बर्बर कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए तीव्र भर्त्सना करती है। कुणाल षाड़ंगी ने कहा कि कांग्रेस के इशारों पर शिवसेना जैसी पार्टी कठपुतली बनी हुई है। कंगना रनौत को प्रताड़ित करने की मंशा से महाराष्ट्र सरकार के इशारों पर अभीनेत्री के कार्यालय में तोड़फोड़ की गई है। भाजपा ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार पर सवाल उठाते ही कंगना रनौत की ऑफिस पर बीएमसी ने बुलडोज़र चलाया। कंगना राणावत ने अयोध्या व कश्मीरी पंडितों पर हमेशा अपनी स्पष्ट राय दी है जिसे कांग्रेसी पचा नहीं पाते हैं। भाजपा ने कहा कि उद्धव ठाकरे ने कांग्रेस के इशारों पर महज़ कंगना के दफ्तर को नहीं तोड़ा बल्कि आदरणीय बालासाहेब ठाकरे के आदर्शों की भी तिलांजलि दे दी गई है।

     

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleकंगना के ऑफिस में तोड़फोड़ पर कांग्रेस नेता संजय निरुपम बोले-‘BMC का ऐक्शन प्रतिशोध से ओत-प्रोत’
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    August 27, 2026

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    August 27, 2026

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    August 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    निखार सबलोक हत्याकांड में बिहार से एक शूटर गिरफ्तार!

    साई कृष्णा हेवन सिटी में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत: पांचवीं मंजिल से गिरने का मामला

    डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कार्यक्रम आयोजित

    छात्राओं ने वरीय पुलिस अधीक्षक को बांधी राखी

    जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा: उपायुक्त ने दिया समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर

    साकची में जना स्मॉल फाइनेंस बैंक पर महिला को बंधक बनाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा

    मानगो पुल के गड्ढे को शीघ्र भरवाने का निर्देश, सरयू राय ने जताई चिंता*

    एमएमडीआर संशोधन पर कांग्रेस का प्रदर्शन मुद्दाविहीन राजनीति: संजीव सिन्हा

    चढ़ावा चोरी और एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

    शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा का उत्थान: सरयू राय ने झारखंड की शिक्षा व्यवस्था पर सेमिनार में की चर्चा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.