रांची. बिहार के बहुचर्चित चारा घोटाला में राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की जमानत पर झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई हुई. जिसमें राजद सुप्रीमो को कोई राहत नहीं मिली. लालू प्रसाद को फिलहाल बेल के लिए और इंतजार करना होगा. हाईकोर्ट में सीबीआई ने लालू प्रसाद की जमानत याचिका का विरोध किया. जिसके बाद कोर्ट ने लालू प्रसाद के हाफ सेंटेंस पूरा होने की अपील को नहीं माना. इसके लिए 26 दिन कम होने के कारण कोर्ट ने बेल पर अगली सुनवाई के लिए…
Author: Devanand Singh
चेतावनी:-जो तटस्थ है समय लिखेगा उनके भी अपराध ✍️देवानंद कोरोना महामारी के प्रकोप से निपटने की चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं हर दिन संक्रमण और संक्रमण से होने वाली मौतों के आंकड़े नई ऊंचाई छू रहे हैं। जिन्हें हम लोग भगवान का दर्जा दे चुके हैं डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मी ,पुलिसकर्मी, सफाईकर्मी जिला प्रशासन व पत्रकार इस महामारी में अपनी अपनी सहभागिता निभा रहे हैं परंतु बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि जमशेदपुर के लोग अभी भी कोरोना को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं जिसका परिणाम है हर दिन नए मरीजों की संख्या बढ़ रही है झारखंड…
नई दिल्ली. मुंबई महानगरपालिका की ओर से बुधवार को तोड़े गए बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस के बाद से उनके और महाराष्ट्र सरकार के बीच तल्खियां बढ़ गई हैं. बुधवार को कंगना ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को भी वीडियो जारी कर संदेश दिया था. इसके बाद एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार और शिवसेना प्रमुख व सीएम उद्धव ठाकरे के बीच बैठक हुई. इस बैठक में शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत भी मौजूद रहे. इस दौरान तमात मुद्दों के साथ ही कंगना रनौत मामले पर भी चर्चा हुई. जानकारी के अनुसार बैठक में कंगना मामले पर कहा गया है कि यह…
शिमला/धर्मशाला. हिमाचल प्रदेश में कोरोना काल के बीच अब फिर से प्रदेश के मंदिरों में रौनक लौट आई. करीब छह महीने के बाद सूबे के मंदिरों के कपाट फिर से खुल गए हैं. हालांकि, मंदिरों में ज्यादा भीड़ नहीं है. इक्का-दुक्का ही लोग दर्शनों के लिए पहुंचे हैं. लेकिन नियम-शर्तों और एहतियात के साथ शक्तिपीठों के कपाट खोले गए हैं. कांगड़ा में चार बड़े शक्तिपीठ हैं. इनमें बज्रेश्वरी धाम, चामुंडा धाम, ज्वालाजी धाम और बगुलामुखी मंदिर के कपाट खुल गए हैं. इन मंदिरों को नियम और शर्तों के साथ खोला गया है. मास्क और सेनिटाइजर के बग़ैर एंट्री नहीं मिल…
मुंबई. कंगना रनौत ने मुंबई में अपने घर पहुंचने के बाद सबसे पहले तो अपने ऑफिस के कुछ वीडियोज साझा किए. इन वीडियोज में कंगना के ऑफिस का टूटा हुआ मलबा नजर आ रहा है. इसके साथ ही कंगना ने अपना एक वीडियो भी साझा किया है. इस वीडियो में कंगना रनौत ने सीधे सीधे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है. कंगना ने वीडियो में कहा, उद्धव ठाकरे तुझे क्या लगता है कि तूने फिल्म माफिया के साथ मिलकर मेरा घर तोड़कर मेरे से बहुत बड़ा बदला लिया है. आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड…
दुबई. भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली 19 सितंबर से जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में शुरू होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को यहां पहुंच गये. भारत में बढ़ते कोविड-19 मामलों को देखते हुए इस टी20 टूर्नामेंट को संयुक्त अरब अमीरात में कराया जा रहा है जिसके शुरूआती मैच में गत चैम्पियन मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपरकिंग्स से होगा. छह महीने में दादा ने ली पहली फ्लाइटगांगुली ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी फोटो के साथ पोस्ट किया, छह महीने में मेरी पहली फ्लाइट आईपीएल के लिये दुबई जाना होगा. जिंदगी…
वॉशिंगटन. अमेरिका के उत्तर पश्चिमी प्रशांत क्षेत्र में जंगलों में लगी भीषण आग तेज हवाओं के कारण बहुत तेजी से फैल गई है और ओरेगन स्थित सैकड़ों घर जलकर खाक हो गए हैं. ओरेगन के गवर्नर केट ब्राउन ने बुधवार को आगाह किया कि जंगलों में लगी आग के कारण राज्य के इतिहास में जानमाल का अभी तक का सबसे अधिक नुकसान हो सकता है. उधर, कई दिनों से लगी आग के कारण कैलिफोर्निया का तटीय इलाका नारंगी रंग में रंग गया है. दमकल कर्मियों को आग पर काबू पाने में काफी परेशानी हो रही है, क्योंकि वहां 80 किलोमीटर…
वाशिंगटन. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अगले साल के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित किया गया है. नॉर्वे के प्रोग्रेस पार्टी से सांसद और नाटो संसदीय सभा के चेयरमैन क्रिश्चियन टाइब्रिंग गजेड ने ट्रंप को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित किया है. उन्होंने यह इस्रायल और संयुक्त अरब अमीरात के बीच शांति समझौते में ट्रंप की अहम भूमिका को देखते हुए किया. बता दें कि टाइब्रिंग ने साल 2018 में भी डोनाल्ड ट्रंप को इस पुरस्कार के लिए नामित किया था. टाइब्रिंग ने कहा कि ट्रंप ने इस्रायल और यूएई के बीच ही समझौता नहीं कराया है,…
नई दिल्ली. भविष्य निधि कोष का प्रबंधन करने वाले कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) ने बुधवार को अपने 6 करोड़ के करीब अंशधारकों को वित्त वर्ष 2019-20 के लिए भविष्य निधि पर तय ब्याज का आंशिक भुगतान करने का फैसला किया है. एक सूत्र ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ) पर 8.50 प्रतिशत की तय दर में से फिलहाल 8.15 प्रतिशत ब्याज का भुगतान करने का फैसला किया गया है. यह निर्णय ईपीएफओ ट्रस्टी की बुधवार 9 सितम्बर को हुई बैठक में लिया गया. सूत्रों ने बताया कि शेष 0.35 प्रतिशत ब्याज का भुगतान इस…
मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के खिलाफ बीएमसी की कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी के साथ ही राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ने भी सवाल उठाए हैं. एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि बीएमसी की कार्रवाई ने अनावश्यक रूप से (कंगना को) बोलने का अवसर दे दिया है. मुंबई में कई अन्य अवैध निर्माण हैं. यह देखने की जरूरत है कि अधिकारियों ने यह निर्णय क्यों लिया. एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि हर कोई जानता है कि मुंबई पुलिस सुरक्षा के लिए काम करती है. आपको इन लोगों को प्रचार नहीं देना चाहिए. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में…
