Author: Devanand Singh

भोपाल. मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने 21 सितंबर से स्कूल खोले जाने के आदेश जारी कर दिये है. ये आदेश सिर्फ एमपी बोर्ड के अंतर्गत आने वाले 9 से 12 वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों के लिए लागू होंगे है. आदेश के तहत छात्र-छात्राओं के लिए स्कूल जाना कंपलसरी नहीं है. उनकी स्वेच्छा पर निर्भर है कि वो स्कूल जाएं या नहीं. बाकी क्लासेस और स्कूल 30 सितंबर तक बंद रहेंगे. पहले की तरह उनकी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रहेगी. प्रदेश में 21 सितंबर से कक्षा 9वीं से लेकर 12वीं तक के स्कूल ही खोले जा रहे…

Read More

नई दिल्ली. भारत-चीन सीमा पर कई महीनों से जारी गतिरोध के दौरान, रूस के मॉस्को में विदेश मंत्री एस जयशंकरऔर उनके चीनी समकक्ष वांग यी के बीच बातचीत हुई है. करीब दो घंटे चली इस बातचीत के दौरान जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में हाल की घटनाओं पर भारत की चिंता जाहिर की. इसके साथ ही उन्होंने कई मौकों पर चीनी सैनिकों के भड़काऊ व्यवहार का मुद्दा भी उठाया. बैठक में, भारतीय पक्ष ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर इक्विपमेंट के साथ भारी संख्या में चीनी सैनिकों के जुटने को लेकर अपनी चिंता को रेखांकित किया है. इतनी बड़ी संख्या में सैनिकों…

Read More

नई दिल्ली. लिवर सिरोसिस बीमारी के चलते स्वामी अग्निवेश का शुक्रवार 11 सितम्बर को दिल्ली में निधन हो गया. उन्होंने  शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली. स्वामी को मंगलवार को आईएलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया था. हालत बिगडऩे के कारण वह वेंटिलेटर पर थे. आईएलबीएस अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि शाम 6 बजे उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उनकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई. कल (गुरुवार) को अस्पताल प्रबंधन ने जानकारी दी थी कि मल्टी ऑर्गन फेल होने से उनकी हालत में गिरावट आई है, जिससे उनकी हालत अब काफी गंभीर बनी हुई है. स्वामी अग्निवेश…

Read More

बीजिंग आतंकियों को पनाह देने वाले पाकिस्तान के समर्थन में चीन अब खुलकर सामने आ गया है. जहां पूरी दुनिया पाकिस्तान से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कह रही है. वहां, चीन ने एक बार पाकिस्तान का बचाव किया है. चीन ने कहा है कि पाकिस्तान खुद आतंकवाद से पीडि़त है और उसने आतंकवाद से लडऩे के लिए जबरदस्त प्रयास किया है. अंतरराष्ट्रीय समुदाय को आतंकवाद के खिलाफ उठाए गए कदमों का सम्मान करना चाहिए. चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने झाओ लिजियान ने कहा कि आतंकवाद सभी देशों के लिए एक चुनौती है. पाकिस्तान ने आतंकवाद के…

Read More

नई दिल्ली. 9 सितंबर को अभिनेत्री कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई इंडिगो के फ्लाइट में आई थीं. इस दौरान फ्लाइट के अंदर वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी हुई. अब इसको लेकर नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीएम) ने इंडियो एयरलाइंस से रिपोर्ट मांगी है. फ्लाइट में सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन को लेकर भी रिपोर्ट मांगी गई है. डीजीसीए के एक अधिकारी ने बताया, हमने ऐसे कुछ वीडियो देखे हैं जिसमें मीडियाकर्मी बुधवार को 6ई264 उड़ान में एक दूसरे से बहुत सटकर खड़े थे. यह सुरक्षा और सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के उल्लंघन की तरह है. हमने विमानन कंपनी इंडिगो को इस घटना पर एक…

Read More

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के कानपुर में लव जिहाद से जुड़े मामलों की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने जांच शुरू कर दी है. ये टीम शादी के लिए हुए धर्म परिवर्तन से संबंधित मामलों के किसी विशेष गैंग से संबंध होने की जांच कर रही है जिनमें कई पुराने मामलों की भी फाइलें खोली जा रही हैं. कानपुर के आईजी मोहित अग्रवाल का कहना है कि एसआईटी इस बात की पड़ताल कर रही है कि कि ऐसी घटनाओं के पीछे खाड़ी के देशों का पैसा तो नहीं है. साथ ही आरोपियों के बैंक खातों पर भी नजर है. मोहित के मुताबिक,…

Read More

अजय शास्त्री/ बेगुसराय 11 सितंबर 20 बेगूसराय में आज सड़क हादसे में स्कॉर्पियो पर सवार एक सरकारी शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।मामला तेघड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को अहले सुबह दो वाहनों की टक्कर में एक सरकारी शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि स्कार्पियो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान बरौनी निवासी राजकिशोर के रूप में की गई है। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मृतक मध्य विद्यालय शोकहारा में शिक्षक…

Read More

अजय शास्त्री/बेगुसराय 11 सितंबर 20 बेगूसराय में स्वतंत्रता सेनानी के पोते की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हनुमानगढ़ी की है। युवक की शिनाख्त मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा डीह निवासी भूतपूर्व सैनिक सत्यनारायण सिंह के पोते और स्व अशोक सिंह के 24 वर्षीय पुत्र अविनाश कुमार के रूप में की गई है। घटना के सम्बन्ध में परिजनों ने बताया कि अविनाश निजी स्कूल में पढ़ाते थे और विगत 3 महीने पूर्व उनकी शादी हुई थी। कल 6 दिन पर ससुराल मधुरापुर से घर लौट रहे थे। लेकिन घर नही पहुँच और आज युवक…

Read More

पार्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी राजनीति की नई दिशा तय करेगी:धर्मेन्द्र तिवारी भारतीय जनता मोर्चा, जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा अंतर्गत कदमा मंडल महिला मोर्चा के अध्यक्ष श्रीमती साधना मिश्रा को बनाया गया। इसकी घोषणा बिष्टुपुर स्थित कार्यालय में पार्टी के केन्द्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तिवारी एवं जमशेदपुर पूर्व के विधायक श्री सरयू राय की उपस्थिति में पश्चिम विधानसभा के संयोजक मुकुल मिश्रा ने किया। केन्द्रीय अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि जमशेदपुर में कार्यकर्ताओं के भीतर काफी उत्साह और क्षमता देखने को मिल रहा है। पार्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी राजनीति की नई दिशा…

Read More

45 वर्षो से बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र दो लोगों के हवाले _शिवदयाल बेगूसराय से निशांत भारद्वाज की रिपोर्ट भगवानपुर (बेगूसराय ) हम बदलेंगे बिहार यात्रा के क्रम में भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के चंदौर में आम आदमी पार्टी की ओर कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता आप के विधानसभा प्रभारी शिवदयाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुशील सिंह ने कहा कि बिहार पिछले 30 बर्षो से समाजिक न्याय एवं न्याय के साथ विकास के बीच झूल रहा है। बिहार में शिक्षा एवं स्वास्थ्य बदहाल है।युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है। भ्रष्टाचार…

Read More