Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » इंग्लैंड को आखिरी टी20 में मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने बचाई नंबर वन की कुर्सी
    Headlines

    इंग्लैंड को आखिरी टी20 में मात देकर ऑस्ट्रेलिया ने बचाई नंबर वन की कुर्सी

    Devanand SinghBy Devanand SinghSeptember 10, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की टी20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में 5 विकेट से जीत हासिल की है. इस जीत के साथ ही सीरीज में अपना सूपड़ा साफ होने से बचा लिया. इंग्लैंड ने इसे 2-1 से अपने नाम किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 145 रन बनाए थे. जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 19.3 ओवर में 5 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया. इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया ने टी20 रैंकिंग में पहला स्थान हासिल कर लिया है.

    ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ने तीसरे मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. टॉम बैंटन के रूप में टीम के पहली सफलता दूसरे ओवर में ही मिल गई. इसके बाद डाविड मलान और जॉन बेयरस्टो ने पारी संभाली. मलान 21 रन बनाकर एडम जंपा के शिकार हुए लेकिन बेयरस्टो ने हमला जारी रखा.

    शानदार बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. 44 गेंद पर 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन की पारी खेलकर बेयरस्टो एश्टन एगर की गेंद उनको ही कैच दे बैठे. उनके अलावा कोई बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर पाया और टीम ने 145 रन का स्कोर खड़ा किया. ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जंपा ने सबसे ज्यादा दो विकेट हासिल किए.

    लगातार दो मैच गंवा चुकी ऑस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड और कप्तान आरोन फिंच ने सधी शुरुआत की. 31 रन पर वेड का विकेट गिरा इसके बाद बल्लेबाजी करने आए मार्कस स्टोइनिश भी 26 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. ग्लेन मैक्सवेल ने निराश किया और महज 6 रन ही बना सके.

    इसके ठीक बाद कप्तान फिंच भी 39 रन निजी स्कोर पर आउट हो गए. स्टीव स्मिथ का विकेट भी इंग्लैड को जल्दी ही हासिल हो गया. 100 रन पर 5 विकेट गंवाने के बाद मिचेल मार्श ने टीम को संभाला. 39 रन की उपयोगी पारी खेलते हुए टीम को जीत तक पहुंचाया. इंग्लैंड के लिए आदिल रशिद ने 4 ओवर में 21 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. मार्क वुड और टॉम कुर्रन को एक -एक सफलता मिली.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticleLAC पर चीन ने तैनात किए 50 हजार सैनिक- भारतीय सेना को मिली खुली छूट
    Next Article हिमाचल बना नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लागू करने वाला देश का पहला राज्य

    Related Posts

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    June 27, 2026

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    June 27, 2026

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    June 27, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    प्रमोद कुमार तिवारी को असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट्स एंड जस्टिस का कोल्हान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया

    आईटीसी ग्रैंड भारत में मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट का राष्ट्रीय अधिवेशन, जिम्मेदार पत्रकारिता पर जोर

    पूर्वांचल की बंद पड़ी गणेश शुगर मिल को पुनर्जीवित करने की मांग तेज

    आज फिर आठ छात्रा हुई बीमार परिजनों ने किया हंगामा

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने स्व. काशीनाथ सिंह के परिजनों से मिलकर जताई शोक संवेदना

    जमशेदपुर में कांग्रेस का केंद्र पर हमला, शिक्षा-रोजगार और पेपर लीक को लेकर सरकार को घेरा

    सरायकेला झुंड से बिछड़े टस्कर हाथी का आतंक, चांडिल वन कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, पदाधिकारी नदारद।

    धतकीडीह तालाब में अज्ञात शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर: मादक पदार्थों के विरुद्ध जागरूकता अभियान का मानव श्रृंखला के साथ समापन

    चतरा: मुहर्रम जुलूस संपन्न होने के कुछ ही देर बाद चतरा जिले में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई।

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.