Author: Devanand Singh

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के बीच शहर में अब वायरस के नए स्ट्रेन ने दस्तक दे दी है. नोडल कोविड अधिकारी अमित मालाकार ने बताया कि जांच के लिए दिल्ली भेजे गए 106 सैंपल्स में से 6 में नये स्ट्रेन की पुष्टि हुई है.इसमें से किसी भी मरीज की विदेश आने-जाने की हिस्ट्री नहीं है. इंदौर कमिश्नर डॉ पवन शर्मा ने नया स्ट्रेन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि वायरस का नया वैरिएंट ज्यादा तेजी से फैलता है. इसलिए संक्रमण तेजी से फैल सकता है, इसीलिए रोको-टोको अभियान को ज्यादा तेजी और…

Read More

पटना. बिहार में एक बार फिर ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हुई है. समस्तीपुर जिले में एक ट्रेन पोकलेन मशीन से टकरा गई. जिससे ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया है. वहीं ट्रेन की टक्कर से पोकलेन मशीन का चालक घायल हो गया. जिन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया. जख्मी चालक की हालत नाजुक बनी हुई है. यह घटना शनिवार सुबह 8.23 बजे के करीब हुई. रोसड़ा नयानगर के बीच जानकी एक्सप्रेस की इस दुर्घटना से रेलवे विभाग और स्थानिय लोगों में हड़कंप मचा हुआ है. गौरतलब है कि हाल में ही बिहार के बेगूसराय में एक रेल हादसा हुआ था. बछवारा स्टेशन के…

Read More

नई दिल्ली. एक तरफ देश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान में इजाफा हो रहा है. वहीं लगातार मौसम विभाग की तरफ से कई इलाकों में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी दी जा रही है. मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिन तक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में तेज गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. वहीं आज 6 मार्च और 7 मार्च तक पंजाब में हल्की बारिश की संभावना है. 7 मार्च को हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गरज के साथ हल्की बारिश व ओले पडऩे की आशंका है. 7 मार्च को…

Read More

मुंबई. मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक हिरेन मनसुख की संदिग्ध मौत की जांच महाराष्ट्र एटीएस की तरफ से की जा रही है. इसके साथ ही, मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले की जांच में राज्य एटीएस ही करेगी. इधर इस मामले को लेकर हिरेन मनसुख की तरफ से 2 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था. इस पत्र में हिरेन मनसुख ने लिखा कि उन्हें पुलिस और मीडिया की तरफ से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि बार-बार के एक ही तरह का सवाल किया जा रहा…

Read More

नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने लगी है. महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति बेकाबू होती जा रही है. देशभर से कोरोना के 18 हजार 327 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 108 की मौत हुई है. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल मामले 1 करोड़,11 लाख 92 हजार 88 हो गए हैं. जबकि, कोरोना का इलाज करवाकर अब तक 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 1 लाख…

Read More

कोलकाता. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना में बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमले किए जाने की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि यह घटना देर रात साउथ 24 परगना के रामपुर गांव में घटी. घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं घायल कार्यकर्ताओं को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दक्षिण 24 परगना में बीजेपी के करीब छह कार्यकर्ता एक शादी समारोह से लौटकर घर जा रहे थे, इसी दौरान किसी ने बम से उनपर हमला किया. बम अटैक की इस घटना के बाद से ही इलाके…

Read More

चेन्नई. तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और एआईएडीएमके के बीच सीट बंटवारे पर समझौता हो गया है. भाजपा यहां पर कुल 20 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी. इसके अलावा कन्याकुमारी लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव में भी अपना उम्मीदवार खड़ा करेगी. तमिलनाडु में छह अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने छह उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट शुक्रवार को जारी कर दी. मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी अपने गृह जिले सेलम में एडाप्पडी निर्वाचन क्षेत्र से और उप मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम थेणी जिले में बोडिनायक्कनूर से चुनाव लड़ेंगे. वहीं वरिष्ठ नेता डी जयकुमार (मत्स्य…

Read More

नई दिल्ली. कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन के 100 दिन हो गए हैं. वहीं आज दिल्ली व दिल्ली की सीमाओं के विभिन्न विरोध स्थलों को जोडऩे वाले केएमपी एक्सप्रेस-वे पर 5 घंटे की नाकाबंदी की जाएगी. किसान सुबह 11 से शाम 4 बजे तक केएमपी एक्सप्रेस वे जाम करेंगे. वहीं किसान टोल प्लाजा को टोल फीस जमा करने से भी मुक्त करेंगे. हालांकि किसान नेताओं के अनुसार यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण होगा. संयुक्त किसान मोर्चा ने प्रदर्शनकारियों से आह्वान किया है कि 100 दिन पूरे होने पर काली पट्टी बांध अपना विरोध दर्ज…

Read More

मुंबई. देश में शुरू हुये वैक्सीनेशन के बाद भी कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के नये मामलों में इजाफा हो रहा है. महाराष्ट्र में एक दिन में कोरोना संक्रमण के 10 हजार से ज्यादा नये मामले सामने आने के बाद के बाद दिल्ली में भी संक्रमण के मामले बढऩे लगे हैं. दिल्ली में एक दिन में कोरोना के 312 नए मामले सामने आये हैं, जबकि इस दौरान तीन मरीजों की मौत भी हो गई. यहां पर पॉजिटिविटी रेट भी 0.53 प्रतिशत पहुंच गया है. राजधानी में अब तक 6,40,494 केस आ चुके हैं जबकि इलाज के बाद 6,27,797 लोग स्वस्थ…

Read More

नई दिल्ली. तृणमूल कांग्रेस की शिकायत पर चुनाव आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फोटो हटाने को कहा है. टीएमसी ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि कोविड-19 टीकाकरण प्रमाणपत्र पर पीएम मोदी की तस्वीर होना चुनावी आचार संहिता का उल्लंघन हैं. इस पर निर्वाचन आयोग ने स्वास्थ्य मंत्रालय से कहा है कि वह चुनावी नियमों का अक्षरश: पालन करे. बता दें कि स्वास्थ्य मंत्रालय को भेजे गए एक पत्र में चुनाव आयोग ने आचार संहिता के कुछ प्रावधानों का हवाला दिया है जो सरकारी खर्च पर विज्ञापन पर पांबदी लगाते हैं.…

Read More