Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, चौबीस घंटे में 18,327 नये केस और 108 की मौत
    Breaking News

    बेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, चौबीस घंटे में 18,327 नये केस और 108 की मौत

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर से तेज होने लगी है. महाराष्ट्र समेत कुछ राज्यों में तमाम प्रयासों के बावजूद स्थिति बेकाबू होती जा रही है. देशभर से कोरोना के 18 हजार 327 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटे के दौरान 108 की मौत हुई है.

    केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब कोरोना के कुल मामले 1 करोड़,11 लाख 92 हजार 88 हो गए हैं. जबकि, कोरोना का इलाज करवाकर अब तक 1 करोड़ 8 लाख 54 हजार 128 लोग ठीक हो चुके हैं. कोरोना से अब तक 1 लाख 57 हजार 656 लोगों की जान जा चुकी है तो वहीं देश में अभी भी कोरोना के 1 लाख 80 हजार 304 सक्रिय मामले हैं.

    वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने कहा है कि 5 मार्च तक कुल 22 करोड़, 6 लाख, 92 हजार 677 सैंपल की जांच की गई है. इनमें से शुक्रवार को ही 7 लाख 51 हजार 935 सैंपल की जांच की गई है. 16 जनवरी 2021 से भारत में कोरोना वैक्सीन लगाने की मुहिम की शुरुआत हो चुकी है. वहीं, अब 1 मार्च से आम लोगों को भी कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है.

    सरकार की गाइडलाइन्स के अनुसार फिलहाल वैसे लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. इसके अलावा, 45 से ज्यादा उम्र के वैसे लोग जो किसी ना किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं, उन्हें भी वैक्सीन दी जा रही है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबंगाल में नहीं थम रही चुनावी हिंसा, बीजेपी कार्यकर्ताओं पर बम से हमला, 6 घायल
    Next Article हिरेन ने सीएम ठाकरे को लिखा था पत्र, लगाया था पुलिस और मीडिया पर परेशान करने का आरोप

    Related Posts

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    November 13, 2026

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.