Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हिरेन ने सीएम ठाकरे को लिखा था पत्र, लगाया था पुलिस और मीडिया पर परेशान करने का आरोप
    Breaking News Headlines

    हिरेन ने सीएम ठाकरे को लिखा था पत्र, लगाया था पुलिस और मीडिया पर परेशान करने का आरोप

    Devanand SinghBy Devanand SinghMarch 6, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मुंबई. मुकेश अंबानी के घर के बाहर मिली स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक हिरेन मनसुख की संदिग्ध मौत की जांच महाराष्ट्र एटीएस की तरफ से की जा रही है. इसके साथ ही, मुकेश अंबानी को धमकी देने के मामले की जांच में राज्य एटीएस ही करेगी. इधर इस मामले को लेकर हिरेन मनसुख की तरफ से 2 मार्च को राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा गया था.

    इस पत्र में हिरेन मनसुख ने लिखा कि उन्हें पुलिस और मीडिया की तरफ से परेशान किया जा रहा है. उन्होंने आगे लिखा कि बार-बार के एक ही तरह का सवाल किया जा रहा था. उन्होंने आगे लिखा कि मुझे परेशान किया जा रहा था. बार-बार एक ही तरह का सवाल किया जा रहा था. मुझे परेशान किया जा रहा था जबकि मैं पहले ही बता चुका ता कि मेरी कार चोरी हुई थी. मुझे बिना बात परेशान किया जा रहा था.

    वहीं मुकेश अंबानी को धमकी मामले की जांच अब महाराष्ट्र एटीएस की तरफ से की जाएगी. पहले केवल मनसुख हिरेन की मौत की जांच ही महाराष्ट्र एटीएस को सौंपी गई थी. अब इन दोनों ही मामलों की जांच राज्य एटीएस करेगी. अंबानी के घर के पास पिछले दिनों एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी, जिसमें जिलेटिन की छड़ें थीं. इसके बाद शुक्रवार को गाड़ी के मालिक मनसुख हिरेन का शव बरामद हुआ. मनसुख हिरेन मौत मामले की जांच भी महाराष्ट्र सरकार ने एटीएस को सौंप दी है.

    जानकारी के अनुसार मनसुख हिरेन की आज पोस्टमार्टम रिपोर्ट आज आएगी, जिससे यह पता चल पाएगा कि आखिर किस तरह से मौत हुई है. मनसुख हिरेन का पोस्टमार्टम कलवा के छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में किया जा रहा है. यहां पर वीडियो रिकॉर्डिंग की सुविधा नहीं थी. पुलिस के अनुरोध पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट की वीडियो रिकॉर्डिंग कराई जा रही है. पोस्टमार्टम 4 डॉक्टर्स विशेषज्ञों की टीम कर रही है, जिसमें डॉक्टर, पैथोलॉजी डॉक्टर, फोरेंसिक एक्सपर्ट शामिल हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबेकाबू हुआ कोरोना संक्रमण, चौबीस घंटे में 18,327 नये केस और 108 की मौत
    Next Article फिर बदला मौसम का मिजाज, देश के अनेक हिस्सों में बारिश और ओलावृष्टि की संभावना

    Related Posts

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    November 13, 2026

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    November 13, 2026

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    November 13, 2026
    Leave A Reply Cancel Reply

    अभी-अभी

    मिट्टी का सॉफ्टवेयर, कागज का हार्डवेयर

    मुंबई के KEM अस्पताल का दुख! किससे कहें अपना दर्द! पैर में प्लास्टर बांधे मरीज सीढ़ियों पर चढ़ने को मजबूर

    छठ महापर्व आस्था, तपस्या और प्रकृति संरक्षण का अनुपम संगम

    गर्म होती दुनिया में बढ़ते प्रदूषण से घुटती सांसें की चुनौती

    रेलवे ट्रैक पर आग लगाकर मेमू ट्रेन रोकने की शरारत, 10 मिनट तक थमे पहिए

    Free Spins Slots Strategy Australia: Reading the Fine Print Before You Spin

    नारायण आईटीआई में महामना मालवीय को दी गई श्रद्धांजलि

    दिसंबर में जुड़ी स्टेडियम में होगा फेसबुक मिलन समारोह

    जिप सदस्य डॉ.परितोष सिंह की पहल पर गोविंदपुर में बने कृत्रिम छठ घाट

    सांसद की पहल पर सरडीहा में बदला गया खराब ट्रांसफॉर्मर, किसानों को राहत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.